फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Self help group women took training

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने प्रशिक्षण लिया

Sun, 24 Oct 2021 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Oct 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Self help group women took training
स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने प्रशिक्षण लिया
विज्ञापन

हल्दौर। पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा जनपद के अफजलगढ़, स्योहारा, किरतपुर और नजीबाबाद ब्लॉकों में प्रशिक्षण दिया गया। 70 चयनित राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने प्रशिक्षण लिया।

आवासीय जनरल ईडीपी आजीविका सखी ट्रेनिंग का समापन मंडल प्रमुख बिजनौर अभय कुमार ने किया। उन्होंने सभी महिलाओं को समूह से विभिन्न प्रकार से आजीविका चलाने, समूह में महिलाओं की भागीदारी का महत्व बताया। पोषण वाटिका के महत्व पर भी प्रकाश डाला, जिससे महिलाएं अपने खेत में विभिन्न तरह की सब्जियां उगाकर आजीविका चला सकें। मंडल प्रमुख ने बलजीत कौर, कंचन अंजना रश्मि, दीपा, चित्रा, पिंकी राखी अंजला चौहान आदि को प्रमाण पत्र वितरित दिए। संस्थान के निदेशक सतीश कुमार मीना ने आभार प्रकट किया। इस अवसर पर संकाय सदस्य संगीता रानी, विकास सिंह, कार्यालय सहायक कविता पाल, अमित कुमार, आदेश पालक, प्रदीप कुमार आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed