फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Selection of Nagina Railway Station in Amrit Bharat Scheme: Dr. Yashwant Singh

नगीना- अमृत भारत योजना में नगीना रेलवे स्टेशन का चयन: डॉ.यशवंत सिंह

Tue, 17 Jan 2023 11:54 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 17 Jan 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Selection of Nagina Railway Station in Amrit Bharat Scheme: Dr. Yashwant Singh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नगीना। प्रधानमंत्री की अमृत भारत योजना में नगीना रेलवे स्टेशन का भी चयन हो गया है। यदि सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो आने वाले दिनों में नगीना रेलवे स्टेशन भी महानगरों में स्थित आधुनिक सुख सुविधाओं से सुसज्जित रेलवे स्टेशनों की तर्ज पर बना दिखाई देगा। यह दावा नगीना लोकसभा क्षेत्र के पूर्व भाजपा सांसद डॉ. यशवंत सिंह ने प्रेस वार्ता में किया।
विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष प्रदीप गर्ग के प्रतिष्ठान पर मंगलवार की दोपहर बातचीत करते हुए पूर्व सांसद डॉ यशवंत सिंह ने बताया कि वह अभी हाल में रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से दिल्ली रेल भवन में मिले थे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना अमृत भारत योजना के अंतर्गत उनकी लोकसभा क्षेत्र के नगीना, नजीबाबाद व स्योहारा रेलवे स्टेशन का चयन हुआ है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले दिनों में यह तीनों रेलवे स्टेशन आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित राष्ट्रीय स्तर के रेलवे स्टेशन बनेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उन्होंने रेल मंत्री के समक्ष मेरठ - बिजनौर के मध्य चलने वाली ट्रेन को नगीना तक चलाने का प्रस्ताव दिया है जिस पर भी रेल मंत्री ने उन्हें प्रस्ताव स्वीकार करने का भरोसा दिया है। मुरादाबाद डीआरएम से मोबाइल पर वार्ता करने के बाद पूर्व सांसद ने बताया कि यदि सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो अप्रैल के बाद नगीना रेलवे स्टेशन का भी सौंदर्य करण का कार्य युद्ध स्तर पर प्रारंभ हो जाएगा। उनका कहना है कि नगीना रेलवे स्टेशन के कायाकल्प होने के बाद क्षेत्र के लोगों की तमाम समस्याओं जैसे सुपर फास्ट ट्रेनों के स्टॉपेज कराने, प्लेटफार्म की लंबाई बढ़ाने व अन्य समस्याओं का समाधान भी हो जाएगा। इस मौके पर पूर्व विधायक लवकुश कुमार, वीएचपी नेता प्रदीप गर्ग, मोहित गोयल, विकास गुप्ता विक्की, गर्वित चौधरी, संजय शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed