फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Selection of female and male bathing ghats, got the contact routes cleaned

नांगलसोती के गंगाघाट पर स्नान मेले की तैयारियां जोरों पर, मैदान को कराया समतल

Fri, 04 Nov 2022 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Selection of female and male bathing ghats, got the contact routes cleaned
महिला व पुरुष स्नानघाट का किया चयन, संपर्क मार्गों की सफाई कराई
विज्ञापन

नांगलसोती/नजीबाबाद। कार्तिक पूर्णिमा पर नांगलसोती गंगाघाट पर लगने वाले स्नान मेले की तैयारियां जोरों पर हैं। मैदान को जेसीबी से समतल करा दिया है। महिला व पुरुष स्नान घाट का चयन कर मेले तक पहुंचने वाले संपर्क मार्गों की सफाई कराई जा रही हैं।
नांगलसोती गंगा घाट पर लगने वाला गंगा स्नान का मेला उत्तराखंड के बाद यूपी की सीमा में लगने वाला पहला मेला है। मेले में नांगल, नजीबाबाद, धामपुर, नगीना, बढ़ापुर, मंडावली, भागूवाला, चंदक क्षेत्रों के सैकड़ों गांवों के श्रद्धालु गंगा स्नान और पिंडदान के लिए पहुंचते हैं। आठ नवंबर को गंगा स्नान मेले का मुख्य स्नान है। नांगलसोती, शहजादपुर और जीतपुर ग्राम पंचायत सहित मेला समिति के पदाधिकारी मेले की तैयारियों में जुटे हैं। मेला समिति के संरक्षक मो. फरमान ने बताया कि महिला और पुरुष स्नान घाट का चयन कर सफाई व्यवस्था दुरुस्त करा दी गई है। श्रद्धालुओं के वाहनों को गंगा घाट तक पहुंचाने के लिए मार्ग पर बींड बिछाकर समतल कराया जा रहा है। पेयजल सुविधा के लिए गंगा घाट पर 15 हैंडपंप लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

एसडीएम ने मेले स्थल का किया निरीक्षण
एसडीएम विजय वर्धन तोमर ने ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह और नांगलसोती थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह की उपस्थिति में गंगा घाट का निरीक्षण किया। एसडीएम ने मेला कमेटी से श्रद्धालुओं की सुरक्षा के प्रबंधों की जानकारी ली और महिला स्नान घाट पर महिला पुलिसकर्मी की तैनाती और सुरक्षा के निर्देश पुलिस और मेला समिति के पदाधिकारियों को दिए। इस मौके पर नांगलसोती के प्रधान मो. फरमान अहमद, मोनू राजपूत, अर्पण कुमार और मेला समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह को होगा स्नान मेले का उद्घाटन
कार्तिक पूर्णिमा पर नांगलसोती गंगा घाट पर लगने वाले चार दिवसीय मेले का उद्घाटन छह नवंबर को किया जाएगा। आठ नवंबर को मुख्य स्नान मेला है, लेकिन छह नवंबर से ही मेले मेें शिविर, दुकानें और झूले लगने शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed