फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Seeking loan of more than 90 crores for setting up industry

उद्योग लगाने के लिए मांगा 90 करोड़ से ज्यादा का ऋण, सवा नौ हजार लोगों को मिलेंगे रोजगार

Tue, 04 Aug 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Seeking loan of more than 90 crores for setting up industry
उद्योग लगाने के लिए मांगा 90 करोड़ से ज्यादा का ऋण
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में उद्योगों की स्थापना और रोजगार की झड़ी के लिए माहौल तैयार हो रहा है। जिले में सैकड़ों उद्यमियों ने बैंकों से उद्योग शुरू करने के लिए 90 करोड़ से अधिक का रोजगार मांगा है। हर एक लाख रुपये के निवेश पर एक बेरोजगार को रोजगार मिलता है। इस हिसाब से जिले में कम से कम सवा नौ हजार लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। इससे खेती पर ही मजदूर तबके की निर्भरता कम होगी और उनकी आमदनी के साधन बढ़ेंगे। इन उद्यमियों की फाइल बैंकों में भेजी गई है।
बिजनौर जिला खेती के लिए जाना जाता है। जिले के विकास की योजनाएं भी खेती को ध्यान में ही रखकर बनाई जाती हैं। जिले में करीब चार लाख से अधिक परिवार सीधे खेती से जुड़े हैं। मजदूर परिवारों को भी खेती से ही रोजगार मिलता है। कोरोना संकट के समय दूसरे जिलों, प्रदेशों से आए मजदूूरों को भी खेती में ही रोजगार मिला है। लेकिन कोई भी एक रोजगार पूरे जिले का बोझ नहीं थाम सकता है। इसलिए जिले में रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए उद्योगों की स्थापना पर भी ध्यान दिया जा रहा है। एक जिला एक उत्पाद योजना में 114 उद्यमियों ने 14.20 करोड़, प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना में 660 उद्यमियों ने 52.33 करोड़ व मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में 190 उद्यमियों ने 25 करोड़ रुपये के ऋण के लिए आवेदन किया है। ये ऋण मिला तो जिले में कम से कम सवा नौ हजार नए रोजगार पैदा होंगे।
विज्ञापन

नहीं होगा साक्षात्कार
बाकी सालों में योजना में आवेदन करने वालों का साक्षात्कार होता था, लेकिन कोरोना काल में साक्षात्कार खत्म कर दिया गया है। इन उद्यमियों की फाइल सीधे बैंकों को भेजी जा रही हैं। बैंक सब कुछ सही मिलने पर उद्यमियों को खुद ही ऋण मंजूर कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

साल खुली इकाईं आमदनी रोजगार
2015-16 272 29.79 1511
2016-17 705 68.82 4295
2017-18 647 59.42 3871
2018-19 797 78.15 4677
2019-20 1630 170.16 8241
नोट : ये आंकड़े जिला उद्योग केंद्र से लिए गए हैं। आमदनी करोड़ रुपये में हैं।
उद्योगों से बढ़ेंगे कमाई के साधन
उपायुक्त उद्योग अमिता वर्मा रस्तोगी का कहना है कि उद्योगों की स्थापना व अपना काम बढ़ाने के लिए जिले वासी आवेदन कर रहे हैं। नए उद्योग लगेंगे तो रोजगार के अवसर, कमाई के साधन बढ़ेंगे। उद्योगों की स्थापना व रोजगार को बढ़ावा देने के लिए उद्यमियों की पूरी सहायता की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed