फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Seeing the woman of the village hanging, the boy also hanged, lost his life

गांव की महिला को फंदे पर लटका देख बालक ने भी लगा ली फांसी, चली गई जान

Thu, 13 May 2021 10:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 10:16 PM IST
विज्ञापन
Seeing the woman of the village hanging, the boy also hanged, lost his life
गांव की महिला को फंदे पर लटका देख बालक ने भी लगा ली फांसी, चली गई जान
विज्ञापन

नजीबाबाद। गांव की एक महिला को फांसी के फंदे पर लटका देख गांव के ही एक बालक ने भी फांसी लगा ली। उस समय घर के सभी सदस्य बाहर गए हुए थे। कुछ देर बाद जब से लौटे तो बाथरूम में बालक का शव फंदे पर लटका देख कोहराम मच गया। पुलिस को सूचना दिए बिना ही बालक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। बताया जाता है कि बालक परिजनों और आसपास के लोगों से पूछ रहा था कि फांसी लगाने पर कैसा महसूस होता है, फांसी कैसे लगाई जाती है। लेकिन उसकी बात पर किसी ने ध्यान नहीं दिया।

क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता ने गृह क्लेश के चलते चार दिन पूर्व फांसी लगाकर आत्महत्या की। गांव का ही एक बालक भी वहां मौजूद था। वह दिन भर सोचता रहा कि आखिर फांसी कैसे लगाई जाती है। घंटों किशोर के दिमाग में महिला द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना घूमती रही। इस बाबत उसने परिजनों से भी प्रश्न किए। मजदूर पेशा परिवार के 12 वर्षीय बालक के दिमाग में यही चलता रहा कि आखिर फांसी कैसे लगाई जाती है। शंकाओं के बीच उसने अपने बाथरूम में जाकर गले में फंदा लगा लिया। संयोग से आसपास परिजन नहीं थे, जिससे किशोर की सांसें थम गईं। बताया जाता है कि किशोर ने आत्महत्या से पूर्व गांव में इस बाबत कुछ लोगों और परिजनों से भी चर्चा की थी। जिसे किसी ने गंभीरता से नहीं लिया। किशोर द्वारा आत्महत्या किए जाने से परिवार में मातम और गांव में सनसनी छा गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना किशोर का अंतिम संस्कार कर दिया। लोगों का कहना है कि यदि बालक की बातों पर ध्यान देकर उसे ऐसा न करने के लिए समझाया जाता तो शायद वह इस तरह का कदम नहीं उठाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed