फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Seeing the results, the faces of the students blossomed

रिजल्ट पाकर खिले छात्रों के चेहरे

Tue, 14 Jul 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Seeing the results, the faces of the students blossomed
रिजल्ट देखकर खिले छात्रों के चेहरे
विज्ञापन

नूरपुर। सीबीएसई की इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम आते ही छात्रों के चेहरे खिल उठे। आरआर पब्लिक स्कूल नूरपुर का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। यशिका आर्य ने (पीसीएम) 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उधर एमजीडीएसडी पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम 90 प्रतिशत रहा। पीसीबी ग्रुप में अलमिस्वाह ने 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
आरआर पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य प्रणय मनु गुप्ता ने बताया कि अर्शलान अंसारी ने पीसीबी वर्ग 96 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। पीसीएम ग्रुप में 91.8 प्रतिशत अंक पाकर कार्तिकेय राजपूत द्वितीय स्थान पर रहा। रक्षित कुमार 90.2 प्रतिशत अंक के साथ विद्यालय में तृतीय स्थान पर रहा। पीसीबी ग्रुप में कनिका चौहान 92.2 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय एवं अरमान अंसारी 90.2 प्रतिशत अंक पाकर तृतीय स्थान पर रहे। मुकुल कुमार शर्मा 86.2, मंतसा तसलीम ने 84.4, अनुराग चौहान ने 83.8, व आशीष कुमार चावला ने 82 प्रतिशत अंक के साथ विद्यालय के टॉप टेन में शामिल रहे। प्रधानाचार्य प्रणय मनु गुप्ता और चेयरमैन मनुजेंद्र गुप्ता ने छात्रों के अच्छे प्रदर्शन पर उन्हे बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

एमजीडीएसडी पब्लिक स्कूल गोहावर के प्रबंध निदेशक देवेंद्र कुमार और प्रधानाचार्य सुशील कवि ने बताया कि विद्यालय की पीसीबी वर्ग की छात्रा अलमिस्वाह ने सर्वाधिक 96.6 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। पीसीएम वर्ग में निखिल राजपूत 95.6 प्रतिशत अंक पाकर प्रथम स्थान पर रहे। कुंज चौधरी 87.6 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय में तृतीय स्थान पर रहे। अन्य 10 छात्रों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक पाकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आर्यन ने सर्वाधिक अंक प्राप्त कर स्कूल किया टॉप
बिजनौर। सीबीएसई इंटरमीडिएट की परीक्षा में यूनिवर्सल एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। परीक्षा में छात्र आर्यन कुमार ने 90.8 प्रतिशत अंक लाकर प्रथम, यश अग्रवाल ने 85.2 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय व छात्रा हरमनदीप कौर ने 84.2 प्रतिशत अंक लाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्कूल के प्रधानाचार्य राजीव कुमार सक्सेना व उप प्रधानाचार्या खुशबू कर्णवाल ने छात्रों का मुंह मीठा कराकर सफल होने पर बधाई दी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed