{"_id":"633c7bc195693c71027aac01","slug":"security-system-will-be-chalked-out-for-dussehra-bijnor-news-mrt6082164100","type":"story","status":"publish","title_hn":"दशहरा को लेकर चाक चौबंद रहेगी सुरक्षा व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दशहरा को लेकर चाक चौबंद रहेगी सुरक्षा व्यवस्था
विज्ञापन
बिजनौर। विजयदशमी पर पुलिस ने सुरक्षा इंतजामों को लेकर खाका तैयार किया। सुरक्षा के कड़ी व्यवस्था रहेगी। इसके लिए पुलिस ड्यूटी लगाई गई है। मेले में भीड़ भाड़ और भगदड़ जैसी स्थिति नहीं बनने पाए, इसके लिए भी दिशा निर्देश दिए गए हैं।
मंगलवार को विजय दशमी की पूर्व संध्या पर एसपी दिनेश कुमार सिंह की अगुवाई में पुलिस ने पैदल मार्च किया। पुलिस ने पैदल मार्च कर आगामी त्योहारों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सहयोग की अपील की। वहीं हिदायत दी कि त्योहारों के वक्त शांति में खलल पैदा करने वाले शरारती तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा। एएसपी देहात राम अर्ज की अगुवाई में चांदपुर में पैदल मार्च किया गया। वहीं शहर कोतवाली पुलिस समेत सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस ने पैदल मार्च किया।
पुलिस ने उन स्थानों के बारे में भी जानकारी जुटाई, जहां जहा रावण के पुतलों को दहन होना है। पुलिस ने दशहरा मेला आयोजकों जरूरी दिशा निर्देश दिए। उधर पुलिस की ओर से दशहरा को लेकर सुरक्षा व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सभी मेला स्थलों पर पुलिस की तैनाती रहेगी। इसके लिए जिले को 21 सेक्टर में विभाजित किया गया है। सभी थाना प्रभारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। एसपी दिनेश सिंह ने बताया कि बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक इस त्योहार को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सभी मेला स्थलों पर पुलिस ड्यूटी लगी है।