फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Secretariat will start soon in 1002 panchayats

1002 पंचायतों में जल्द शुरू होंगे सचिवालय

Fri, 22 Oct 2021 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Secretariat will start soon in 1002 panchayats
1002 पंचायतों में जल्द शुरू होंगे सचिवालय
विज्ञापन

बिजनौर। जिले के 1002 पंचायत घरों में पंचायत सचिवालय को स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 89 पंचायतों में नए पंचायत घर बन रहे हैं। जबकि 32 ग्राम पंचायतों में पंचायत घरों के निर्माण के लिए जगह नहीं मिली है। जिसके चलते पंचायत घर का निर्माण अटक गया है।
शासन ने ग्रामीणों को एक ही छत के नीचे शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्राम विकास, बाल कल्याण एवं महिला विकास आदि की करीब एक दर्जन सुविधाएं प्रदान करने के लिए गांवों में सचिवालय मॉडल लागू करने का फैसला लिया है। इसके अंतर्गत पंचायत घरों को ग्राम सचिवालय बनाने की योजना है। मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कर्मचारी पंचायत सचिवालय में उपस्थित रहेंगे। पंचायत घरों में ही पंचायत का दफ्तर होगा। पंचायत सचिवालय कंप्यूटर आदि की तकनीक से सुसज्जित होंगे। पंचायतों में पंचायत सहायक की नियुक्ति की जा रही है।
विज्ञापन

डीपीआरओ सतीश कुमार ने बताया कि जिले में 1123 ग्राम पंचायत हैं। इनमें 724 पंचायतों में पहले से ही पंचायत घर थे। जिनका जीर्णोद्धार किया जा रहा है। 399 पंचायतों में पंचायत घर नहीं थे। शासन के यहां पंचायत घर का निर्माण कराने के निर्देश हैं। 399 में से 278 पंचायतों में पंचायतघर निर्माण का काम पूरा हो गया है। 89 पंचायतों में निर्माण कार्य जल्द पूरा हो जाएगा। 32 पंचायतों में पंचायत घर निर्माण के लिए जगह नहीं मिली है। पंचायतों को निर्देश दिए गए थे कि जहां पंचायतघरो का निर्माण हो गया है, वहां पंचायत सचिवालय तत्काल प्रभाव से शुरू करने की प्रक्रिया शुरू हो। जिस पर काम शुरू हो गया है। 1002 पंचायतों में जल्द पंचायत सचिवालय कामकाज शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed