{"_id":"6314e9c85e7add2c58460638","slug":"secondary-schools-will-get-swachh-vidyalaya-award-bijnor-news-mrt603883639","type":"story","status":"publish","title_hn":"माध्यमिक विद्यालयों का स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार को होगा सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माध्यमिक विद्यालयों का स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार को होगा सर्वे
विज्ञापन
माध्यमिक विद्यालयों को मिलेंगे स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार
बिजनौर। माध्यमिक विद्यालयों का स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए सर्वे होगा। सर्वे यूनिसेफ की टीम करेगी। चयनित विद्यालयों को जिले, राज्य व राष्ट्रीय स्तर तक सम्मानित किया जाता है।
शिक्षा निदेशक माध्यमिक डॉ. सरिता तिवारी द्वारा जिलों के डीआईओएस को जारी पत्र के अनुसार वर्ष 2021-22 के लिए माध्यमिक विद्यालयों का स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए सर्वे होना है। यह पुरस्कार स्वच्छ भारत मिशन अभियान के अंतर्गत दिया जाता है। सर्वे के लिए मानक तय हैं। जिले में यूपी बोर्ड के 387 माध्यमिक विद्यालय हैं। इनमें से ही स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए चयन होना है। हालांकि शासन के राज्य स्तर पर पुरस्कृत विद्यालयों का सर्वे करने के निर्देश हैं, लेकिन इनके अतिरिक्त अन्य विद्यालयों का भी सर्वे हो सकता है। टीम भारत सरकार के सहयोग से यूनिसेफ की टीम करेगी। चयनित विद्यालयों को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत किया जाएगा। स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए चयन सात सितंबर तक होना है। पत्र में डीआईओएस को मामले में जरूरी निर्देश दिए गए हैं।