{"_id":"5f57cbcf8ebc3e44637ce7d2","slug":"second-cut-off-for-admission-to-graduate-classes-continues-nazibabad-news-mrt500353128","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्नातक कक्षाओं में प्रवेश की दूसरी कट ऑफ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्नातक कक्षाओं में प्रवेश की दूसरी कट ऑफ जारी
विज्ञापन

नजीबाबाद। साहू जैन कॉलेज में स्नातक कक्षाओं में प्रवेश की दूसरी कट ऑफ मेरिट सूची जारी कर दी गई है। विद्यार्थी आज प्रवेश पा सकेंगे। प्रथम कट ऑफ मेरिट सूची में प्रवेश के बाद रिक्त सीटों पर कॉलेज की ओर से दूसरी कट ऑफ सूची जारी की गई है। पहली सूची के विद्यार्थियों ने सात सितंबर तक प्रवेश लिया था।
कॉलेज की प्राचार्या डॉ. विधु ने बताया कि स्नातक कक्षाओं में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए द्वितीय कट ऑफ मेरिट सूची जारी की है। बीए प्रथम वर्ष अंतिम प्रवेश पाने वाले विद्यार्थियों का सामान्य वर्ग में 61.86 प्रतिशत, ओबीसी में 60 प्रतिशत और एससी में 58.97 प्रतिशत की सूची में जारी की गई है। बीकॉम में सामान्य वर्ग में अंतिम प्रवेश पाने वाले विद्यार्थी का प्रतिशत 64 और एससी वर्ग में अंतिम प्रवेश पाने वाले विद्यार्थी का 57.91 प्रतिशत सूची में जारी किया गया है। बीएससी जीव विज्ञान प्रथम वर्ष में प्रवेश की द्वितीय कट ऑफ मेरिट में अंतिम प्रवेश पाने वाले सामान्य वर्ग के विद्यार्थी का प्रतिशत 78.6, ओबीसी का 75.88 और एससी का 75.26 प्रतिशत है। बीएससी गणित प्रथम वर्ष में सामान्य वर्ग में अंतिम प्रवेश पाने वाले विद्यार्थी का 64.80 प्रतिशत, ओबीसी में 61.44 प्रतिशत और एससी में 64.74 प्रतिशत है। स्नातक की सभी कक्षाओं के लिए जारी सूची में विशेष यूडब्ल्यूआर के विद्यार्थी शामिल हैं इनका प्रतिशत अन्य विद्यार्थियों से काफी कम है। साहू जैन कालेज द्वारा जारी प्रवेश की दूसरी सूची के विद्यार्थी नौ सितंबर को आज ही प्रवेश पा सकेंगे।