फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Search for missing teenager continues

लापता किशोरी की तलाश जारी

Tue, 02 Jun 2020 10:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Search for missing teenager continues
30 मई से लापता किशोरी की तलाश जारी
विज्ञापन

नजीबाबाद/जलालाबाद। कोतवाली नहर पटरी मार्ग पर जलालाबाद से तीन दिन से लापता किशोरी मेहर की चप्पल और कुर्ता मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। किशोरी मेहर को तलाशने के दौरान एक महिला का काफी पुराना गला हुआ शव मिला। किशोरी की पूरी रात तलाशा की लेकिन पता नहीं चला।
नगर पंचायत जलालाबाद के मोहल्ला इस्लामनगर निवासी महबूब की 11 वर्षीय पुत्री मेहर के 30 मई को लापता हो गई थी। सोमवार को परिजन आसपास के क्षेत्रों में उसकी तलाश कर रहे थे। जलालाबाद-नहर पटरी मार्ग पर लापता मेहर की चप्पल और कुर्ता मिलने से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही सीओ प्रवीण कुमार सिंह, थाना प्रभारी संजय शर्मा पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मेहर की तलाश के दौरान कुछ फासले पर एक महिला का काफी पुराना गला शव मिला। पुलिस और परिजनों ने मेहर का शव होने से इंकार किया। एसपी सिटी बिजनौर लक्ष्मी निवास मिश्र देर रात जलालाबाद पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद किशोरी मेहर के परिजनों से पूछताछ की तथा देर रात तक मेहर की तलाश कराई। पुलिस ने दो युवकों को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
डॉग स्क्वायड टीम पहुंची
जलालाबाद। एसपी सिटी लक्ष्मी निवास मिश्र के निर्देश पर डॉग स्क्वायड टीम बिजनौर से नजीबाबाद पहुंची और सर्च की लेकिन लापता मेहर का पता नहीं चल सका। जलालाबाद चौकी प्रभारी संजय सिंह ने जलालाबाद क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed