फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sealdah Express started operation

स्यालदाह एक्सप्रेस का संचालन शुरू

Tue, 08 Jun 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Sealdah Express started operation
स्यालदाह एक्सप्रेस का संचालन शुरू
विज्ञापन

नजीबाबाद। कोलकाता से जम्मूतवी के बीच स्यालदाह एक्सप्रेस का संचालन फिर से शुरू किया गया है। सप्ताह में चार दिन स्यालदाह एक्सप्रेस का संचालन शुरू होगा। कांठ, चंदक और रायसी स्टॉपेज दोनों दिशा से समाप्त कर दिए गए हैं। अप दिशा में मौअज्जमपुर रेलवे स्टेशन भी टाइम टेबल में बंद दर्शाया गया है।
कोलकाता से जम्मूतवी के बीच स्यालदाह एक्सप्रेस का संचालन फिर से शुरू किया गया है। आठ जून को कोलकाता से रवाना हुई स्यालदाह एक्सप्रेस 03151 अप नौ जून को आज रात्रि 9:05 बजे नजीबाबाद स्टेशन पहुंचेगी। मुरादाबाद में शाम 7:12 बजे, स्योहारा में रात्रि 8:10 बजे, धामपुर में रात्रि 8:26 बजे, नगीना में रात्रि 8:44 बजे पहुंचकर ट्रेन रात्रि 9:05 बजे नजीबाबाद पहुंचेगी। लक्सर में रात्रि 10:05 बजे, रुड़की रात्रि 10:36 बजे और सहारनपुर रात्रि 11:30 बजे पहुंचकर ट्रेन अगले दिन प्रात: नौ बजे जम्मूतवी पहुंचेगी। सप्ताह में चार दिन सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को चलने वाली ट्रेन में कांड, चंदक, मौअज्जमपुर और रायसी स्टेशन के स्टॉपेज नहीं होंगे। जम्मूतवी से स्यालदाह एक्सप्रेस 03152 डाउन 10 जून को रात्रि 8:30 बजे रवाना होकर 11 जून को प्रात: 7:34 बजे नजीबाबाद स्टेशन पहुंचेगी।
विज्ञापन

डाउन दिशा की स्यालदाह एक्सप्रेस सहारनपुर में प्रात: 5:35 बजे, लक्सर प्रात 6:35 बजे, मौअज्जमपुर में प्रात: 7:21 बजे नजीबाबाद स्टेशन पर प्रात: 7:34 बजे, नगीना स्टेशन पर प्रात: 8:01 बजे, धामपुर स्टेशन पर प्रात: 8:20 बजे, स्योहारा स्टेशन पर प्रात: 8:36 बजे और मुरादाबाद स्टेशन पर प्रात: 9:47 बजे पहुंचकर कोलकाता दिशा के लिए रवाना होगी। स्यालदाह एक्सप्रेस में साधारण यात्रियों सहित सभी यात्रियों को पूर्व में नियमानुसार आरक्षण कराना होगा। स्यालदाह एक्सप्रेस का संचालन शुरू होने से कोलकाता से जम्मूतवी के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed