{"_id":"601453468ebc3e32ea4f0074","slug":"seal-the-boundaries-of-the-district-keep-an-eye-on-the-movement-of-farmers-bijnor-news-mrt522823381","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले की सीमाएं सील, किसानों की आवाजाही पर नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले की सीमाएं सील, किसानों की आवाजाही पर नजर
विज्ञापन

बिजनौर। प्रशासन ने दिल्ली में गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों के आंदोलन के मद्देनजर जिले की सारी सीमाएं सील रहीं। जिले में धारा 144 लागू कर दी गई। बैराज व जलीलपुर में नारनौर के पुल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। जिले भर में पुलिस अलर्ट रही। थानों में अतिरिक्त फोर्स भेजा गया।
दिल्ली में गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों का आंदोलन चल रहा है। इस आंदोलन के मद्देनजर जिले में धारा 144 लगा दी गई। जिले की सभी सीमाएं सील कर दी गईं। बैराज व नारनौर बॉर्डर पर रात से ही अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहा, जो किसानों पर नजर रखे रहा। शुक्रवार सुबह से ही अधिकारी भी वहां पहुंच गए, जो किसानों की आवाजाही पर नजर रखे रहे। जिले के थानों में भी पीएसी के अलावा अतिरिक्त पुलिस बल भेजा गया। दिनभर पुलिस अलर्ट रही। एसपी डा. धर्मवीर सिंह के मुताबिक शुक्रवार को जिले की सभी सीमाएं सील रहीं। पुलिस बार्डर पर तैनात है।