फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   SDM Sadar will provide oxygen

ऑक्सीजन उपलब्ध कराएंगे एसडीएम सदर

Sun, 09 May 2021 11:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
SDM Sadar will provide oxygen
ऑक्सीजन उपलब्ध कराएंगे एसडीएम सदर
विज्ञापन

बिजनौर। जनपद में होम आइसोलेट रहकर अपना इलाज कराने वाले मरीजों तथा अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों को आवश्यकता पड़ने पर ऑक्सीजन की उपलब्धता कराई जाएगी। इसके लिए जिलाधिकारी रमाकांत पांडेय ने एसडीएम सदर विक्रमादित्य सिंह मलिक को नोडल अधिकारी नामित किया है। जरूरतमंद व्यक्ति हेल्पलाइन नंबर 01342-262295 तथा मोबाइल नंबर 9454416928 पर संपर्क कर ऑक्सीजन प्राप्त कर सकते हैं।
जिलाधिकारी रमाकांत पांडेय के अनुसार ऑक्सीजन की व्यवस्था के लिए एसडीएम सदर विक्रमादित्य सिंह मलिक को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। उन्होंने बताया कि एक समय में एक से अधिक ऑक्सीजन सिलिंडर की रिफलिंग एक व्यक्ति को नहीं की जाएगी। साथ ही घर पर उपयोग के लिए ऑक्सीजन केवल उस चिकित्सक के परामर्श और पर्चे पर ही उपलब्ध कराई जाएगी, जिसका नाम, पता और मोबाइल नंबर स्पष्ट रूप से अंकित होगा।
विज्ञापन

ऑक्सीजन गैस सिलिंडर की रिफलिंग प्राप्त करने के लिए आधार कार्ड की छाया प्रति, चिकित्सक द्वारा जारी दवाई का पर्चा, ऑक्सीजन सेचुरेशन लेबल रिपोर्ट, कोरोना टेस्ट रिपोर्ट आदि दस्तावेज आवश्यक हैं। ये सभी दस्तावेज नोडल अधिकारी के मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप करने होंगे। इसके बाद नोडल अधिकारी संबंधित सप्लायर (रिफिलर) को ऑक्सीजन उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित करेंगे। तब जरूरतमंद को ऑक्सीजन गैस की उपलब्धता होगी। संबंधित रिफलर को इसका रिकॉर्ड अपने पास रखना होगा, जिससे संबंधित व्यक्ति की स्थिति स्पष्ट की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed