फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   SDM got the drain cleaned by JCB

एसडीएम ने जेसीबी से कराई नाले की सफाई

Mon, 07 Jun 2021 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
SDM got the drain cleaned by JCB
एसडीएम ने जेसीबी से कराई नाले की सफाई
विज्ञापन

नजीबाबाद। नगरपालिका परिषद के जेई और ठेकेदार ने नालों की तलछट सफाई अभियान में एसडीएम कोे गुमराह किया। एसडीएम ने तातारपुर लालू क्षेत्र में अवरुद्ध नहर पुलिया, नाले आदि तीन दिन के भीतर जेसीबी से साफ कराने के निर्देश दिए।
डीएम उमेश मिश्रा द्वारा बरसात से पूर्व जल भराव, बाढ़ आदि की समीक्षा बैठक में प्रशासन को प्रभावित क्षेत्रों में नाला सफाई आदि के प्रति जांच के निर्देश दिए थे। एसडीएम परमानंद झा ने नगरपालिका परिषद द्वारा नगर के जल भराव से निपटने के लिए चलाए जा रहे नालों के तलछट सफाई अभियान की समीक्षा की। एसडीएम ने नगरपालिका परिषद के जेई उमेश बाबू, ठेकेदार अरशद को लेकर सोमवार को नालों का तलछट सफाई अभियान का निरीक्षण किया। जेई और ठेकेदार ने एसडीएम को गुमराह कर आदर्शनगर बिजली घर क्षेत्र तक ही भ्रमण कराया। आदर्शनगर बिजली घर से बशीरपुर नहर तक जहां नगर की मुख्य रूप से जल निकासी अवरुद्ध होती है, वहां एसडीएम को नहीं ले गए।
विज्ञापन

एसडीएम को दोपहर करीब 10 लाख रुपये की लागत से दो माह से चलाए जा रहे नाला सफाई अभियान में तातारपुर लालू क्षेत्र में कुछ भी काम न होने की जानकारी मिली। इसके बाद एसडीएम, विनियमित क्षेत्र के जेई एनके सिंह, नगरपालिका परिषद के जेई उमेश बाबू, ठेकेदार अरशद के साथ जब मौके पर पहुंचे तो नाले, पुलिया आदि अवरुद्ध मिले। एसडीएम ने अभियान की औपचारिकता पर जेई और ठेकेदार के प्रति सख्त नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने तत्काल प्रभाव से ठेकेदार से जेसीबी मंगवाकर सोमवार को ही नाले और पुलिया का काम शुरू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed