फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   SDM and CO met Mandeep Kaur's family

मंदीप कौर के परिजनों से मिले एसडीएम और सीओ

Wed, 10 Aug 2022 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
SDM and CO met Mandeep Kaur's family
नजीबाबाद के गांव ताहरपुर में मंदीप कौर के परिजनों से मिलते विधायक। - फोटो : NAZIBABAD
मंदीप कौर के परिजनों से मिले एसडीएम और सीओ
विज्ञापन

नजीबाबाद/बड़िया। एसडीएम और सीओ ने ताहरपुर पहुंचकर परिजनों से मंदीप कौर के आत्महत्या किए जाने की जानकारी ली। प्रशासनिक अधिकारियों ने परिजनों का ढांढस बंधाते हुए परिजनों को मदद का आश्वासन दिया। विधायक हाजी तसलीम अहमद ने भी गमगीन परिवार का ढांढस बंधाया।
गांव ताहरपुर निवासी जसपाल सिंह का परिवार मंदीप कौर के अंतिम संस्कार के लिए चिंतित हैं। एक ओर परिजन विदेश जाने के लिए तत्काल पासपोर्ट बनवाने की प्रक्रिया में जुटे हैं, वहीं एक सप्ताह पूर्व पति की प्रताड़ना से आत्महत्या करने वाली परिवार की लाड़ली मंदीप कौर का शव भारत लाने के लिए भी उच्चाधिकारियों से गुहार लगा रहे हैं। एसडीएम विजय वर्धन तोमर, सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने ताहरपुर पहुंचकर पीड़ित परिवार का ढांढस बंधाया। उन्होंने न्यूयार्क जाने अथवा मृतका का शव भारत लाने के मामले में हर संभव मदद का आश्वासन दिया। थाना प्रभारी रविंद्र वर्मा ने भी परिजनों से संपर्क किया। विधायक हाजी तसलीम अहमद ने ताहरपुर पहुंचकर पीड़ित परिवार की हिम्मत बंधाई।
विज्ञापन

विदेश मंत्री से मिले आप सांसद
पंजाब के आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से भेंटकर मंदीप कौर प्रकरण में पीड़ित परिवार की मदद करने की मांग की। मंदीप कौर के भाई सरदार संदीप सिंह ने बताया कि सांसद राघव चड्ढा ने मंदीप का शव भारत लाने के लिए परिवार और सरकार के संपर्क में हैं। कई धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक संगठन भी देश-विदेश में उनकी मदद के लिए प्रयासरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed