फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Screw stuck on municipal land near railway station gate

Bijnor News: रेलवे स्टेशन के गेट के पास पालिका की जमीन पर फंसा पेंच

Thu, 16 Nov 2023 11:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Nov 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Screw stuck on municipal land near railway station gate
धामपुर के रेलवे स्टेशन पर जाने के लिए पहले से बना मुख्य द्वार। संवाद
रेलवे ने मुख्य द्वार के निकट दोनों ओर पालिका से मांगी थी 10.10 मीटर जमीन
विज्ञापन


पाालिका ने प्रस्ताव पास कर रेलवे को बता दिया था 1.15 करोड़ रुपये मूल्य

एक साल से सात लेटर भेजे जा चुके, रेलवे नहीं दे रहा जवाब
संवाद न्यूज एजेंसी


धामपुर। रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार के निर्माण के लिए पालिका की जमीन का मामला फंस गया है। 1.15 करोड़ रुपये मूल्य की इस जमीन का रुपया अभी तक रेलवे ने पालिका कोष में जमा नहीं किए है। पालिका सात पत्र भेज चुका है, जिसका जबाव भी नहीं दिया जा रहा है।
धामपुर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार ने बताया कि रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार का निर्माण करने के लिए दोनों तरफ कम से कम 10-10 मीटर की जमीन की मांग की गई थी। इस बाबत रेलवे की ओर से एक साल पहले पत्र भेज कर जमीन की व्यवस्था कराने को आग्रह किया था। इस संबंध में पालिका ने विकास की दृष्टि को प्राथमिकता देते हुए मंजूरी दे दी थी। जो जमीन रेल विभाग को उपलब्ध कराई जाएगी, उस को कीमत करीब 1.15 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन

सदन ने प्रस्ताव पास कर रेल विभाग के अधिकारियों को अवगत करा दिया था। मगर, पालिका की ओर से अब तक करीब सात से अधिक पत्रों को जारी करने के बाद भी कोई जवाब नहीं दिया गया है। इस लेकर अब पालिका बोर्ड और अधिकारी गंभीर हो गए है। ईओ ने बताया कि यदि दिसंबर माह के अंत तक रेलवे ने संबंधित रकम को जमा नहीं किया तो वह पालिका की जमीन नहीं देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



एडीईएन से नहीं हो सकी वार्ता

रेलवे स्टेशन के एसएस जेपी महंतों का कहना है कि इस मामले से उनका कोई लेना देना नहीं है। उनका काम गाड़ियों का सही से संचालन कराना है। यह कार्य नजीबाबाद क्षेत्र के एडीईएन के अधिकार क्षेत्र का है। वे ही इस संबंध में कोई जवाब दे सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed