{"_id":"5ecead858ebc3e90233f1441","slug":"scorching-sun-temperature-exceeds-40-degrees-bijnor-news-mrt48365075","type":"story","status":"publish","title_hn":"झुलसा रहा सूरज, पारा पहुंचा 40 डिग्री के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झुलसा रहा सूरज, पारा पहुंचा 40 डिग्री के पार
विज्ञापन
धूप से तो मां का दुपट्टा बचा लेगा लेकिन कोरोना से बचने के लिए मास्क का ही सहारा है। सरकार ने दस साल ?
- फोटो : BIJNOR
झुलसा रहा सूरज, पारा पहुंचा 40 डिग्री के पार
बिजनौर। झुलसाती गर्मी ने जिलेवासियों को परेशान कर दिया है। पारा 40 डिग्री को पार कर गया है। दो दिन पहले तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक था। बारिश के आसार अभी दूर तक नहीं हैं। चिकित्सकों का कहना है कि गर्मी में अगर बाजार में निकल रहे हैं तो हीट स्ट्रोक से बचकर रहना चाहिए।
जिले में जुलाई के प्रथम सप्ताह में मानसून दस्तक देता है। तब तक झुलसाती धूप और गर्मी जनता को बेहाल रखती है। बेहाली का ये आलम शुरू हो गया है। सूरज आसमान से रोज आग बरसा रहा है। दोपहर में हालत यह है कि एक मिनट के लिए भी धूप में खड़ा होना मुश्किल है। लॉकडाउन होने की वजह से स्कूल बंद होने पर बच्चों को हालांकि गर्मी का ज्यादा प्रकोप नहीं झेलना पड़ रहा है। गर्मी की वजह से लॉकडाउन में छूट के बाद भी दोपहर को सड़कों पर ज्यादा भीड़ नहीं दिखाई दे रही है। चिकित्सक भी गर्मी से बचने के लिए बार बार पानी पीने की सलाह दे रहे हैं। धूप में ज्यादा देर बिना पानी पिए हीट स्ट्रोक का शिकार हो सकते हैं।
हीट स्ट्रोक से बचने के लिए ये करें उपाय
- धूप में निकलने से बचें।
- बार बार पानी पीएं।
- सिर पर कपड़ा रखकर या छाता लगाकर बाहर जाएं।
- हो सके तो दोपहर में घर से बाहर न निकलें।
- तेज धूप से एकदम में एसवी वाले कमरे में न जाएं।