फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Scorab-DSR capsule did not meet the standards

Bijnor News: मानकों पर खरा नहीं उतरा स्कोरैब-डीएसआर कैप्सूल

Fri, 08 Mar 2024 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
Scorab-DSR capsule did not meet the standards
- कैप्सूल में मानक के अनुरूप नहीं पाया गया दवा का साल्ट
विज्ञापन

- इस साल दो नकली और दो नमूने जांच में निकले फेल
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। दवाइयों का सेवन मरीज अपना मर्ज ठीक करने के लिए करता है। मगर, उसे क्या पता कि जो दवा वह खा रहा है, वह असरदार ही नहीं है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जिले में लगातार दवाइयों के नमूने जांच में फेल और नकली आ रहे हैं। अब स्कोरैब-डीएसआर कैप्सूल जांच में फेल आया है।

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम लगातार कार्रवाई कर दवाइयों के नमूने संग्रहित कर जांच के लिए भेज रही है। इनकी जांच के बाद रिपोर्ट आ रही है। अब स्कोरैब-डीएसआर कैप्सूल का नमूना जांच में फेल आया है। कैप्सूल में रैबिप्राजोल और डोमपेरिडोन दवा का मिश्रण था। कैप्सूल में मानक के अनुरूप दवा का साल्ट नहीं मिला। इसकी वजह से नमूना जांच में फेल पाया गया।
विज्ञापन

औषधि निरीक्षक ने स्कोरैब-डीएसआर कैप्सूल का नमूना स्योहारा में संचालित भोला फार्मास्युटिकल से लिया था। इस कैप्सूल को स्काउट लाइफसाइंस प्राइवेट लिमिटेड की कंपनी ने बनाया था। इस साल दो नकली और दो नमूने जांच में फेल पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दवाइयों के नमूने जांच में मानकों पर खरे नहीं उतर रहे हैं। अब जो स्कोरैब-डीएसआर कैप्सूल का नमूना फेल आया है। अब मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। दवाई के नमूने लेने की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। - उमेश भारती, औषधि निरीक्षक, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed