फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Scooty catches fire due to short circuit

शार्ट सर्किट से स्कूटी में लगी भयंकर आग

Tue, 17 Nov 2020 11:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2020 11:26 PM IST
विज्ञापन
Scooty catches fire due to short circuit
शार्ट सर्किट से स्कूटी में लगी भयंकर आग
विज्ञापन

धामपुर। बैटरी वाली स्कूटी चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट होने से स्कूटी में आग लग गई। स्कूटी में लगी आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप धारण कर लिया। जिससे घर में रखे घरेलू उपकरण भी जलकर नष्ट हो गए। सूचना पर फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

टीचर्स कालोनी निवासी अनिल कुमार की खारी कुआं पर रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान है। दीपावली के अवसर पर उन्होंने बैटरी वाली स्कूटी ली थी। सोमवार रात स्कूटी चार्जिंग के लिए उन्होंने घर के अंदर लगा रखी थी। करीब 12 बजे रात अचानक चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट हो गया। चिंगारी निकलने से स्कूटी में आग लग गई। कुछ ही समय में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। परिजन शोर मचाते हुए घर से बाहर आ गए। परिजनों ने सूचना फायर ब्रिगेड की टीम को दी। मोहल्लेवासियों ने अपने स्तर से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। टीचर्स कॉलोनी के तंगरास्तों के कारण फायर बिग्रेड की गाड़ी बीच रास्ते में ही अटक गई। काफी प्रयास के बाद भी फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंच सकी। बाद में मोहल्ले वासियों ने दमकल विभाग के कर्मियों के प्रयास से आग पर काबू पा लिया। आग से फ्रीज, दो मोबाइल, फर्नीचर सहित अन्य कीमती सामान जलकर राख हो गया। परिजनों के अनुसार उनका करीब एक लाख से ज्यादा का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed