फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   School took out on wearing hijab, video viral

Bijnor News: हिजाब पहनने पर स्कूल ने निकाला, वीडियो वायरल

Tue, 13 Aug 2024 01:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 13 Aug 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
School took out on wearing hijab, video viral
बिजनौर, कोतवाली देहात। थाना क्षेत्र के एक गांव में विद्यालय में पढ़ने गईं छात्राओं ने विद्यालय के प्रधानाचार्य पर हिजाब में आने पर स्कूल से निकालने का आरोप लगाया। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल पर हुआ। सीओ नगीना मौके पर पहुंचे तथा दोनों पक्षों से बात की।
विज्ञापन

कोतवाली देहात क्षेत्र के एक ग्राम में सोमवार को कुछ छात्राओं ने विद्यालय के प्रधानाचार्य पर उन्हें हिजाब में आने पर स्कूल से निकालने की शिकायत की। जिस पर उन छात्राओं से उनके परिजनों को बुलाने की बात कही गई। मामले में छात्राओं के परिजन विद्यालय पहुंचे और प्रधानाचार्य से बात की।
विज्ञापन

इस दौरान समाजवादी पार्टी के एक नेता तथा ग्राम प्रधान भी विद्यालय पहुंचे और मामले की जानकारी की। जिससे यह मामला तूल पकड़ गया। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो बवाल मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे सीओ नगीना राकेश वशिष्ठ ने दोनों पक्षों से बात की तथा उन्हें समझाया। सीओ ने बताया कि विद्यालय में ड्रेस कोड को लेकर विवाद था। प्रधानाचार्य द्वारा छात्राओं से यूनिफॉर्म में आने को कहा था। उन्होंने कहा कि मामला शिक्षा विभाग का है। पुलिस का कार्य कानून व्यवस्था बनाने का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed