फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   School handpumps get bad, poor toilets

स्कूलों में हैंडपंप मिले खराब, शौचालय का बुरा हाल

Wed, 25 Apr 2018 11:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर
ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर Updated Wed, 25 Apr 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
School handpumps get bad, poor toilets
अफजलगढ़ ब्लाक के स्कूल का निरीक्षण करते एसडीएम। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर। डीएम के निर्देश पर जिले के कई अधिकारियों ने परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में नामांकन के सापेक्ष छात्रों की संख्या कम पाई गई। निरीक्षण के दौरान कई शिक्षक अनुपस्थित पाए गए हैं। अनुपस्थित शिक्षकों का अग्रिम आदेश तक वेतन रोकने के निर्देश बीएसए को दिए गए हैं। कई स्कूलों में हैंडपम्प खराब मिले तथा शौचालयों की स्थिति भी खस्ताहाल मिली है।
विज्ञापन
डीएम अटल कुमार राय ने जिला स्तर, ब्लॉक स्तर व शिक्षा विभाग के अधिकारियों से परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों का निरीक्षण कराया। अधिकारियों की टीम से जिले के 250 स्कूलों का निरीक्षण कराया। निरीक्षण के दौरान स्कूलों में नामांकित छात्रों की सापेक्ष छात्रों की उपस्थिति कम पाई गई। निरीक्षण में लगाए गए अधिकारियों को पांच पांच स्कूलों का निरीक्षण कर आख्या देने के निर्देश दिए गए थे। अधिकारियों को स्कूलों के नाम भी दिए गए थे। कि उन्हें किन स्कूलों का निरीक्षण करना है। डीएम ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति पर ध्यान देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया निरीक्षण में जो भी शिक्षा मित्र, शिक्षक व अनुदेशक अनुपस्थित पाए गए हैं उनका अप्रैल महीने के वेतन रोकने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
निरीक्षण आख्या में जिले के कई परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों के शौचालय खस्ताहाल पाए गए तथा कई स्कूलों में हैंडपम्प भी खराब पडे हैं। इनमें सुधार के निर्देश दिए गए हैं। स्कूलों में मिड डे मील की व्यवस्था भी ठीक करने को कहा गया है। समय समय पर स्कूलों का निरीक्षण शिक्षा विभाग के अधिकारियों को करने को कहा गया है। कई स्कूलों में फर्श व चाहरदीवार भी खस्ताहाल मिली है। स्कूलों में डीएम के निरीक्षण कराने की खबर से शिक्षकों में खलबली मची रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम ने दो स्कूलों में की छापेमारी धामपुर/ अफजलगढ़। एसडीएम आजाद भगत सिंह ने राजस्व विभाग की टीम के साथ बुुधवार को अफजलगढ़ क्षेत्र के कई स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। गांव जाब्तानगर और दहलावाला में कार्यरत शिक्षक और शिक्षामित्र दोनों गैर हाजिर मिले। जिस स्कूल में भी एसडीएम ने निरीक्षण किया। उसी में बच्चों की संख्या कम मिली। पूछने पर शिक्षकों ने बताया कि गेहूं की कटाई के कारण बच्चे स्कूूलों में आने के स्थान पर अपने माता पिता के साथ हैं।
एसडीएम ने बुधवार को अफजलगढ़ ब्लाक के गांव इमरतपुर, दहलावाला, जय सिंह जोत, नवावाद, जाब्तानगर का निरीक्षण किया। एसडीएम ने बताया कि दहलावाला गांव के प्राइमरी स्कूल में कार्यरत शिक्षामित्र गैर हाजिर पाया गया। गांव जाब्तानगर के स्कूल से शिक्षक गायब मिला। इन स्कूलों में बच्चों की संख्या भी बेहद कम थी। साफ सफाई भी संतोष जनक नहीं मिली। अन्य स्कूलों में भी बच्चों के पानी पीने की कोई समुचित व्यवस्था नहीं थी। भवन देखने में लग रहा था कि जैसे रंगाई पुताई नहीं हुई है। इनमें से अधिकांश स्कूलों में चाहरदीवारी भी नहीं थी।
गैर हाजिर मिले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए बीएसए को रिपोर्ट भेजी जा रही है। बुधवार को एसडीएम की छापेमारी से शिक्षकों में हड़कंप मच गया है। ग्रामीणों ने कहा कि इसी तरह से आए दिन औचक निरीक्षण होने से सुधार होगा। ऐसेे और भी कई स्कूल हैं, जिनमें शिक्षक और शिक्षामित्र गैर हाजिर रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed