{"_id":"669ee3730f55b99a7e0747c4","slug":"school-bus-overturns-in-deep-pit-many-children-injured-bijnor-news-c-32-1-smrt1025-113487-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: स्कूली बस गहरे गड्ढे में पलटी, कई बच्चे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: स्कूली बस गहरे गड्ढे में पलटी, कई बच्चे घायल
विज्ञापन
गांव अजीतपुर दासी के पास वाहन को बचाने में हुआ हादसा
बिना कागजात दौड़ रही थी बस, एआरटीओ ने सीज की
नसीरपुर बनवारी निवासी चालक का लाइसेंसी भी निरस्त कर दिया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर (बिजनौर)। सामने से आ रहे वाहन को बचाने के चक्कर में स्कूली बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में पलट गई। इसमें कई बच्चे मामूली रूप से घायल हो गए। चीख पुकार सुन आए लोगों ने बच्चों को बाहर निकाला। उधर, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। कागजात न मिलने पर बस को सीज कर दिया।
सोमवार की सुबह 7:30 बजे एक निजी स्कूल की बस 35 छात्र-छात्राओं को लेकर विद्यालय जा रही थी। नसीरपुर बनवारी निवासी रजनीश चालक बस चला रहा था। ग्राम अजीतपुर दासी के पास सामने से आ रहे वाहन को बचाने में बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में पलट गई। इससे बच्चों में चीखपुकार मच गई। आसपास के ग्राम वासियों ने किसी तरह बच्चों को बस से बाहर निकाला।
कई बच्चे मामूली रूप से घायल हो गए। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए और अपने बच्चों को वापस घर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी मामले की जानकारी ली। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर गई थी। सभी बच्चे सुरक्षित है। किसी को गंभीर चोट नहीं आई है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने लगवा रखी थी बस
अपर पुलिस अधीक्षक के मुताबिक बस किसी स्कूल की नहीं थी। ग्रामीणों ने विभिन्न स्कूलों में अपने बच्चों को भेजने के लिए इस बस को लगवा रखा था।
स्कूली बस के कागजातों की जांच की गई। कागजातों के न पाने पर स्कूली बस को एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया है। चालक का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया। - गौरीशंकर ठाकुर, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी