फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Scavengers besiege the chief

सफाईकर्मियों ने किया पालिकाध्यक्ष का घेराव

Sat, 26 Sep 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Scavengers besiege the chief
सफाईकर्मियों ने किया पालिकाध्यक्ष का घेराव
विज्ञापन

धामपुर। उत्तर प्रदेश राज्य सफाई कर्मचारी यूनियन के कार्यकर्ताओं ने मांग पूरी न होने पर शुक्रवार को पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता का उनके कार्यालय में घेराव कर प्रदर्शन किया। अधिशासी अधिकारी मनोज रस्तोगी पर निलंबित सफाई नायक राजेश पवार को संरक्षण देने का आरोप लगाया। चेताया यदि ईओ ने शीघ्र आदेशों का पालन नहीं कराया तो सफाई कर्मचारी 27 को अपनी उपस्थिति दर्ज करा कार्य बहिष्कार शुरू कर देंगे।

सफाई कर्मचारी दिलीप सिंह, संदीप कुमार, जितेंद्र कुमार, महिपाल सिंह, अनिल, सोनू बाल्मीकि, महिपाल सिंह, हरिओम, बबलू, मनजीत सिंह, रणजीत सिंह के नेतृत्व में सफाई कर्मचारी ड्यूटी करने के बाद पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता से मिलकर उनका घेराव किया। कहा नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी निलंबित सफाई नायक के दबाव में काम कर रहे हैं। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिशासी अधिकारी ने उनकी मांग पर निलंबित सफाई नायक राजेश पवार के पालिका में सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत सदस्यों का ट्रांसफर कर दिया है। लेकिन अभी तक आदेश जारी होने के बावजूद संबंधित कर्मचारी निर्धारित स्थानों पर ड्यूटी नहीं कर रहे हैं। जिससे कर्मचारियों में असंतोष है। सफाई कर्मियों ने पालिकाध्यक्ष को चेताया यदि राजेश पवार आत्मदाह करेंगे तो वह भी अपनी मांगों को पूरी कराने को लेकर आत्मदाह करने से पीछे नहीं हटेंगे। पालिका के अधिशासी अधिकारी मनोज रस्तोगी का कहना है कि उनके द्वारा सभी कर्मचारियों के स्थानांतरण कर दिए गए हैं। यदि वह नहीं जा रहे हैं तो जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed