फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Scam in salary payment of village guards

ग्राम प्रहरियों के वेतन भुगतान में घोटाला

Sun, 30 Jan 2022 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Scam in salary payment of village guards
ग्राम प्रहरियों के वेतन भुगतान में घोटाला
विज्ञापन

कालागढ़। कालागढ़ टाइगर रिजर्व की सोना नदी रेंज के ग्राम प्रहरियों के वेतन भुगतान में घोटाले की आशंका के चलते वन विभाग ने उच्च स्तर पर जांच शुरू कर दी है। बजट का अभाव दिखाते हुए विभाग ने प्रहरियों को सेवा से बाहर कर दिया है। चार माह से वेतन न मिलने से उनके परिवार आर्थिक तंगी में आ गए हैं।
कार्बेट टाइगर रिजर्व के कालागढ़ टाइगर रिजर्व में एक के बाद एक विवादास्पद मामले सामने आ रहे हैं। कालागढ़ टाइगर रिजर्व में विभागीय जांच के दौरान एक वन क्षेत्राधिकारी को निलंबित किया गया तो वहीं डीएफओ को स्थानांतरित किया गया। नए मामलों में सोना नदी रेंज के ग्राम प्रहरियों पर गाज गिरी है। विभाग ने बजट का अभाव दिखाते हुए उन्हें सेवा से बाहर कर दिया है। सितंबर से ग्राम प्रहरियों को विभाग ने वेतन का भुगतान भी नहीं किया है। जिसकी वजह से इनके परिवार आर्थिक तंगी में आ गए हैं। हालांकि विभाग ने वेतन भुगतान की मद में वेतन की धनराशि पहले ही भेज दी थी। वर्तमान में खाते से राशि नदारद है। जिसकी वजह से वेतन भुगतान में घोटाले की आशंका पैदा हो गई है।
विज्ञापन

ग्राम प्रहरियों पीतांबर सिंह, रामवीर, दयाराम, गजेंद्र सिंह, पाली सिंह, मोहित, कमल सिंह, अमन खान, हितेश कुमार, विजय कुमार रवि, राजकुमार, राजू गौड़, अभिषेक आदि अब बेरोजगार हो चुके हैं। ग्राम प्रहरियों की शिकायत है कि उनसे काम अब तक करवाया गया, लेकिन सितंबर से वेतन नहीं मिला है। जिसकी वजह से घर में राशन, बच्चों की पढ़ाई एवं दैनिक खर्चे आदि प्रभावित हो गए हैं। इस मामले की मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत भी कर दी गई है। उनकी मांग है कि पिछला भुगतान किया जाए एवं सेवा में फिर से वापस लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय जांच की जा रही
डीएफओ प्रकाश आर्य ने बताया कि इस मामले में यह बात सही है कि ग्राम प्रहरियों का वेतन खाते में आया था। उससे कुछ भुगतान पूर्व अधिकारियों ने किए हैं। इनको वेतन न मिलने व भुगतान किए जाने की विभाग की उच्च स्तरीय जांच शुरू हो गई है। वर्तमान में कोई बजट नहीं है। जिसकी वजह से इन लोगों से कार्य नहीं कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed