फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sayohara resident dies in Saudi jail

स्योहारा निवासी व्यक्ति की सऊदी जेल में मौत

Wed, 28 Sep 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Sayohara resident dies in Saudi jail
स्योहारा निवासी व्यक्ति की सऊदी जेल में मौत
विज्ञापन

स्योहारा। मोहल्ला पीर के बाजार निवासी 60 वर्षीय व्यक्ति की सऊदी में उपचार के दौरान मौत हो गई। वह आठ साल पहले सऊदी अरब में आजाद वीजा पर पुताई का काम कर रहा था। परंतु शेख के परेशान किए जाने पर कंपनी से भाग जाने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था।
परिजनों को राजस्व व नगर पालिका की टीम के पहुंचने पर मामले की सूचना मिली। मोहल्ला पीर का बाजार निवासी 60 वर्षीय इस्लामुद्दीन पुत्र अब्दुल अजीज 2014 से पुताई का कार्य करने के लिए आजाद वीजा पर सऊदी अरब के दम्माम शहर में गया था। शेख द्वारा परेशान किए जाने पर कुछ समय बाद वह वहां से चला गया था और अलग रहकर कार्य कर रहा था। अहकामा (रहने की अनुमति) न होने के कारण कुछ समय पूर्व पुलिस ने उसको पकड़ लिया था और जेल में डाल दिया। जहां उसको बीपी की शिकायत होने के कारण उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां 25 सितंबर को उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

मंगलवार शाम राजस्व विभाग के लेखपाल विजेंद्र सिंह, अधिशासी अधिकारी एपी पांडेय जिलाधिकारी कार्यालय से भेजी गई ई-मेल के आधार पर इस्लामुद्दीन के घर पहुंचे और उसकी पत्नी व परिजनों को मौत की सूचना दी। मृतक के भतीजे ताहिर हुसैन ने बताया कि अहकामा न होने के कारण कुछ दिन पूर्व उनको पुलिस ने पकड़ लिया था और वह जेल में थे तथा बीमार चल रहे थे, जिस कारण की मौत हो गई। पत्नी ने मृतक दफीने के लिए राजस्व विभाग की टीम को अनुमति दे दी है। पड़ोस के ही रहने वाले अकरम पुत्र मोहम्मद हनीफ द्वारा इस्लामुद्दीन का दफना किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed