फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sawa, Kodo, Kutki and gram crops will flourish

Bijnor News: लहलहाएंगी सांवा, कोदो, कुटकी व चने की फसल

Thu, 08 Jun 2023 11:14 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 08 Jun 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Sawa, Kodo, Kutki and gram crops will flourish
- जिले में मोटे अनाज की खेती को दिया जा रहा बढ़ावा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। इस बार जनपद में मोटे अनाज की खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। यहीं कारण है कि जनपद में सांवा, कोदो, कुटकी, चेना, बाजरा, ज्वार आदि की खेती की जाएगी। शासन से इन फसलों के बीज किसानों को उपलब्ध कराएं जाएंगे।
इस बार शासन से इस वर्ष मोटे अनाज के रूप में मनाया जा रहा है। शासन व कृषि विभाग मोटे अनाज की खेती करने के लिए किसानों को जागरुक कर रहे हैं। शासन से कृषि विभाग को लक्ष्य मिल गया है। मोटे अनाज में किसानों के लिए एक क्विंटल 40 किलो रागी का बीज मिला है। अफसरों का कहना है कि मोटा अनाज पौष्टिक है और व्यक्तियों के लिए बहुत फायदेमंद है।
विज्ञापन

जुलाई, अगस्त माह में मोटे अनाज की खेती समय सही रहता है। किसान अब गन्ना, गेहूं और धान के साथ मोटे अनाज की खेती करेंगे। कृषि अधिकारी हरज्ञान सिंह ने बताया कि जिले में किसानों को मोटे अनाज की खेती करने को बढ़ावा दिया जा रहा है। किसानों को बीजों की बुवाई की विधि व बीज उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि जनपद में ज्वार का 275 हेक्टेयर, सांवा का 58 हेक्टेयर, कोदो का 55 हेक्टेयर, कुटकी का 56 हेक्टेयर आदि फसल का लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------- कोट
इस साल को मोटा अनाज उत्पादन के रूप में मनाया जा रहा है। किसानों को मोटे अनाज की खेती करने व उसके फायदे आदि के बारे में जागरूक किया जा रहा है। मोटे अनाज की खेती के लिए शासन से लक्ष्य मिल है। उसी के अनुसार किसानों को बीज उपलब्ध कराया जाएगा। रागी के बीज की मिनी किट किसानों को दी जाएंगी - गिरीश चंद, उप कृषि निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed