फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Satellite surveillance resumed

सेटेलाइट से फिर शुरू हुई निगरानी

Sun, 24 Oct 2021 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Oct 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Satellite surveillance resumed
सेटेलाइट से फिर शुरू हुई निगरानी
विज्ञापन

बिजनौर। खेेतों में फसलों के अवशेष जलाने से रोकने के लिए फिर से सेटेलाइट से निगरानी शुरू कर दी गई है। दो किसानों को फसल अवशेष जलाने के मामले में चिह्नित कर भी लिया गया है। इन किसानों पर जुर्माना लगाया जाएगा। इसके अलावा दो जगह पर सड़क किनारे कूड़ा जलने के मामले भी सामने आए हैं।
फसल अवशेष जलाने के बजाय खेतों में गलाकर उनका खाद बनाना चाहिए। किसानों को इसके लिए जागरूक किया जा रहा है। किसानों को फसल गलाने के लिए उन्हें जमीन में जोतने को यंत्रों पर सब्सिडी भी दी जा रही है। फसल अवशेष जलने से रोकने के लिए सेटेलाइट से निगरानी की जाती है। पूर्व में फसल अवशेष जलाने में करीब 40 किसानों पर जुर्माना लगाया गया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस जुर्माने को माफ कर दिया था, लेकिन फसल अवशेष जलाने में किसानों को कोई ढील नहीं दी जा रही है। सेटेलाइट से फिर से खेतों की निगरानी शुरू कर दी गई है। आसमानी आंख किसानों के खेतों में फसल अवशेष जलाने के मामले पकड़ रही है।
विज्ञापन

जिले में स्योहारा और जलीलपुर में दो किसानों के खेतों में फसल अवशेष जलते हुए पाए गए हैं। इन्हें सेटेलाइट ने ही चिह्नित किया है। एक किसान पराली तो एक किसान गन्ने की पत्ती जला रहा था। इन किसानों पर जुर्माना लगाया जाएगा। इसके अलावा ये किसान आजीवन कृषि विभाग की किसी भी योजना का लाभ लेने के लिए अपात्र घोषित किए जाएंगे। फसल जलाने वाले किसान के पास दो एकड़ तक जमीन होने पर ढाई हजार, पांच एकड़ तक जमीन होने पर पांच हजार और इससे अधिक जमीन होने पर 15 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फसल अवशेष को गलाकर बनाएं खाद
उपकृषि निदेशक गिरीश चंद्र के अनुसार फसल अवशेष खाद का काम करते हैं। फसलों की उर्वरा शक्ति बढ़ाने के लिए फसल अवशेष का खेतों में जुतना जरूरी है। किसान फसल अवशेष जलाकर जमीन की उर्वरा शक्ति को कम न करें। फसल अवशेष को गलाकर खाद बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed