{"_id":"610043768ebc3e58510f1af9","slug":"saraf-business-shops-must-have-cameras-installed-nazibabad-news-mrt5493095170","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस क्षेत्राधिकारी और थानाध्यक्ष ने ली सराफा कारोबारियों की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस क्षेत्राधिकारी और थानाध्यक्ष ने ली सराफा कारोबारियों की बैठक
विज्ञापन
नजीबाबाद में सराफा कारोबारियों की बैठक लेते सीओ गजेंद्र पाल सिंह।
- फोटो : NAZIBABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘सराफ कारोबारी दुकानों पर जरूर लगवाएं कैमरे’
नजीबाबाद। पुलिस क्षेत्राधिकारी गजेंद्र पाल सिंह ने सराफा कारोबारियों को दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने और दुकानों पर पहचान वाले कर्मचारी रखने के निर्देश दिए।
सीओ गजेंद्र पाल सिंह और थानाध्यक्ष दिनेश गौड़ ने मंगलवार को थाने में सराफा कारोबारियों की बैठक बुलाई। सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने कहा कि चोरी के मामलों के खुलासे में सीसीटीवी कैमरे अहम भूमिका निभाते है। उन्होंने क्षेत्र में चोरी की घटना न हो इसके लिए सराफा कारोबारियों को दुकान के भीतर और बाहर सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश दिए। उन्होंने सराफा कारोबारियों को जानमाल की सुरक्षा के लिए दुकान पर पहचान वाले कर्मचारी रखने की सलाह दी। बैठक में सराफा कारोबारियों ने कई महत्वपूर्ण सुझाव पुलिस को दिए। व्यापारी नेता हर्षित सराफ ने कहा कि ई-रिक्शा के संचालन के लिए मुख्य बाजार से वन-वे किया जाना चाहिए। व्यापारी व भाजपा नेता राजन टंडन गोल्डी ने पुलिस प्रशासन से साहनपुर के मुख्य चौराहे पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने की अपील की।
बैठक में एसएसआई राजीव चौधरी, सराफा कारोबारी रचित अग्रवाल, नरेंद्र शर्मा, दिनेश वर्मा, मयंक वर्मा, विवेक अग्रवाल, मोनिका यादव, कृष्ण कुमार वर्मा, राहुल वर्मा, सर्वेश अग्रवाल, विपुल तायल आदि मौजूद रहे