फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sanskrit... Also remember the biographies of the great poets Banabhatta and Kalidas.

Bijnor News: संस्कृत... महाकवि बाणभट्ट एवं कालिदास का जीवन परिचय भी अवश्य याद करें

Sun, 09 Feb 2025 11:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Sanskrit... Also remember the biographies of the great poets Banabhatta and Kalidas.
मिशन एग्जाम
विज्ञापन

राजा ज्वाला प्रसाद आर्य इंटर कॉलेज ने इंटरमीडिएट के छात्रों को दिए टिप्स

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट के संस्कृत विषय की परीक्षा 11 मार्च को होगी। इसमें अभी करीब एक माह का समय है। इसलिए संस्कृत विषय के बोर्ड परीक्षार्थी अपनी तैयारी में जुटे रहे। राजा ज्वाला प्रसाद आर्य इंटर कॉलेज बिजनौर के संस्कृत विषय के प्रवक्ता बालेश कुमार ने परीक्षार्थियों को कुछ टिप्स दिए।
प्रवक्ता बालेश कुमार ने बताया कि परीक्षार्थी पाठ्यक्रम में जो निर्धारित पुस्तके हैं, उनका नियमित अध्ययन करें। चंद्रापीड कथा वह रघुवंशम महाकाव्य व अभिज्ञान शाकुंतलम् नाटक के पात्रों के सारांश व चरित्र चित्रण बार-बार लिखकर तैयार करें। इससे बहुविकल्पीय प्रश्नों की भी तैयारी करने में सहायता मिलेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महाकवि बाणभट्ट एवं कालिदास का जीवन परिचय भी अवश्य याद करें। व्याकरण (संधि समास अलंकार एवं विभक्तियां आदि) पर मजबूती से पकड़ बनाएं। हिंदी वाक्य का संस्कृत में अनुवाद के लिए धातु रूप एवं शब्द रूप का नियमित अभ्यास करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्कृत भाषा में निबंध को बार-बार लिखकर तैयार करें। बताया कि संस्कृत गद्यांश एवं पद्यांश प्रश्नों के उत्तर को अच्छे ढंग से तैयार करें इससे सूक्ति संबंधी आदि प्रश्नों को हल करने में सहायता भी मिलेगी।


प्रश्नों का हल बार-बार लिखकर करें
प्रवक्ता बालेश कुमार ने बताया कि प्रश्न पत्र का अच्छे से अध्ययन करते हुए सभी प्रश्नों का निश्चित शब्द सीमा का विशेष ध्यान रखें। विगत वर्षों में आए प्रश्नों का हल बार-बार लिखकर करें। वाक्य का वाच्य परिवर्तन के प्रश्न को गंभीरता से तैयार करें। एक प्रश्न का उत्तर के बाद दूसरे प्रश्न के उत्तर में कम से कम एक पंक्ति का अंतर अवश्य रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed