फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sanitary and diaper pad unit will be installed in the block premises for Rs 20 lakhs

Bijnor News: ब्लॉक परिसर में 20 लाख से स्थापित होगी सेनेटरी और डायपर पैड यूनिट

Sun, 25 Feb 2024 01:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Feb 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
Sanitary and diaper pad unit will be installed in the block premises for Rs 20 lakhs
- यूनिट शुरू होने से ग्रामीण आजीविका मिशन की करीब 50 से अधिक महिलाओं को मिलेगा रोजगार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर। ब्लॉक परिसर में खाली पड़ी जमीन में 20 लाख की लागत से सेनेटरी पैड और बच्चों के लिए डाइपर पैड बनाने की यूनिट लगेगी। शनिवार को ब्लॉक अधिकारियों ने जमीन का चयन कर लिया। इस यूनिट के चालू होने से ग्रामीण आजीविका मिशन की 50 से ज्यादा महिलाओं को रोजगार मिलेगी।
ब्लॉक प्रमुख क्षमा हेमलता चौहान, एडीओ आईएसबी समरपाल सिंह ने बताया कि जनपद बिजनौर में अभी तक केवल नजीबाबाद और स्योहारा में सेनेटरी और डायपर पैड बनाने की यूनिट थी। अब धामपुर ब्लॉक में भी एक और यूनिट की स्थापना होने जा रही है। विकास विभाग की ओर से स्थापना के लिए तैयारी शुरू कर दी है। एक माह के यूनिट को चालू करने का लक्ष्य है। बताया गया कि ब्लॉक परिसर में कई आवास खाली पड़े हैं। एक बड़ा टिन शेड भी बना है। जब तक स्थाई तौर पर पंचायत में जमीन की व्यवस्था नहीं होती है, तब तक अस्थाई तौर पर यूनिट का संचालन ब्लॉक में होगा।
विज्ञापन




14 हजार से अधिक महिलाएं संचालित समूहों में शामिल
बीएमएम रेनू भारती, पूनम सागर का कहना है कि धामपुर ब्लॉक में उत्तर प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन में करीब 12 सौ से ज्यादा समूह चल रहे है। इनमें करीब 14 हजार से अधिक महिलाएं विभिन्न समूह के रूप में काम कर रही हैं। यूनिट शुरू होने से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्कृष्ट मेहनती समूह का होगा चयन, आवेदन मांगे

ब्लॉक प्रमुख क्षमा हेमलता चौहान ने बताया कि जो समूह उत्कृष्ट कार्य करने वाला और मेहनती होगा, उसका चयन किया जाएगा। महिला समूहों के चयन के लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं। एक सप्ताह के भीतर प्राप्त आवेदनों में बेहतर समूह का चयन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed