फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sandhya Singh became the president of the village head organization

धामपुर ब्लाक क्षेत्र की संध्या सिंह बनीं ग्राम प्रधान संगठन की अध्यक्ष

Mon, 28 Jun 2021 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Sandhya Singh became the president of the village head organization
संध्या सिंह बनीं ग्राम प्रधान संगठन की अध्यक्ष
विज्ञापन

धामपुर। राष्ट्रीय पंचायत राज ग्राम प्रधान संगठन ब्लॉक अल्हैपुर (धामपुर) में ग्राम पंचायत मोहम्मदपुर सादा की ग्राम प्रधान संध्या सिंह को सर्वसम्मति से संगठन का ब्लाक अध्यक्ष बनाया गया है। बताया गया कि ब्लाक के 97 में से 55 प्रधानों ने उन्हें अपना समर्थन दिया है।

मोहम्मदपुर सादा गांव में संपन्न हुए कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव गणेश ठाकुर एडवोकेट ने कहा कि ग्राम प्रधान संध्या सिंह कई सालों से विभिन्न संगठनों में भूमिका निभाती आ रही हैं। उनके नेतृत्व में ग्राम प्रधान संगठित होकर अपने हितों की लड़ाई में संघर्षरत रहेंगे। जिला अध्यक्ष सोमदेव सिंह ने संध्या सिंह को मनोनयन पत्र सौंपा। उन्होंने ब्लॉक के सभी ग्राम प्रधानों से संगठित होकर संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। संध्या सिंह के आवास पर संपन्न बैठक मुरादाबाद मंडल मीडिया प्रभारी डॉ. सत्येंद्र शर्मा अंगीरस, दीपा रानी, डॉ. पंकज कुमार, प्रधानाचार्य प्रेम सिंह चौहान, देशबंधु सिंह, सुनीता देवी, दीपक चौहान, शेर सिंह, नफीस अहमद, अशोक कुमार, ईश्वरचंद, लेखराज सिंह, राहुल कुमार, हाजी इकरामुद्दीन, भावना व सुनील रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed