{"_id":"64dfa7c3f44ddbc53d058856","slug":"samples-of-nine-fertilizers-were-inspected-bijnor-news-c-27-1-smrt1006-9287-2023-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बिजनौर - प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर लिए नौ उर्वरकों के नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बिजनौर - प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर लिए नौ उर्वरकों के नमूने
Fri, 18 Aug 2023 10:47 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 18 Aug 2023 10:47 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले में कृषि अधिकारियों ने शुक्रवार को 41 उर्वरक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने प्रतिष्ठान, गोदाम में उपलब्ध यूरिया, डीएपी, एनपीके आदि उर्वरकों के स्टॉक का मिलान पीओएस मशीन व अभिलेखों के अनुसार किया। साथ ही निरीक्षण में नौ उर्वरको के नमूने लिए।
जिला कृषि अधिकारी जसवीर सिंह तेवतिया, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता बिजनौर राजवीर सिंह की संयुक्त टीम ने तहसील बिजनौर व नजीबाबाद में निरीक्षण किया। उप कृषि निदेशक गिरीश चंद, जिला गन्ना अधिकारी पीएन सिंह की संयुक्त टीम ने तहसील चांदपुर एवं जिला कृषि रक्षा अधिकारी मनोज रावत, जिला उद्यान अधिकारी जितेंद्र कुमार की संयुक्त टीम ने तहसील नगीना में निरक्षण किया। जबकि जिला कृषि अधिकारी अमित कुमार, सहायक निदेशक मत्स्य की संयुक्त टीम ने तहसील धामपुर में उर्वरक विक्रेता के प्रतिष्ठानों एवं गोदामों पर छापामार कार्रवाई की। इसके अलावा विवेक ट्रेडर्स, बिलाई एवं किसान खाद एवं बीज भंडार, बिलाई उर्वरक प्रतिष्ठान बंद कर भाग जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।