फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Samples of concrete and iron rods could not be sent to the lab for testing yet

Bijnor News: जांच के लिए अभी तक लैब नहीं भेजा सका कंक्रीट और सरिया के नमूना

Thu, 05 Jun 2025 12:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Samples of concrete and iron rods could not be sent to the lab for testing yet
बिजनौर में फोरलेन हाइवे के निर्माणाधीन अंडरपास का गिरे स्लैब का एकत्र मलवा। संवाद
बिजनौर। कंक्रीट और सरिया का नमूना अभी तक जांच के लिए लैब नहीं भेजा जा सका है। नमूने, लोक निर्माण विभाग के दफ्तर में पड़े हुए हैं। दरअसल इनकी जांच में आने वाला खर्च भी निर्माण कंपनी ही उठाएगी। ऐसे में लोनिवि को निर्माण कंपनी से खर्च की रकम का ड्राफ्ट मिलने का इंतजार है।
विज्ञापन


मेरठ पौड़ी नेशनल हाईवे को फोरलेन में तब्दील किया जा रहा है। बिजनौर बैराज मार्ग पर फोरलेन के अंडरपास का स्लैब तीन दिन पहले बनते बनते ही गिर गया था। जिसके बाद खूब हल्ला मचा। एनएचएआई अपने स्तर से भी जांच में लगा। नेशनल हाईवे के दिल्ली मुख्यालय से बाकायदा जांच टीम का गठन किया गया। उक्त टीम जांच करने के लिए बुधवार को आने वाली थी लेकिन किन्ही कारणों के चलते नहीं आ सकी।
विज्ञापन

इसके अलावा बिजनौर डीएम ने एनएचएआई से इतर अपने स्तर से जांच कराने के आदेश लोक निर्माण विभाग को दिए थे। इसी क्रम में लोक निर्माण विभाग ने स्लैब में इस्तेमाल कंक्रीट और सरिया का नमूना लिया। जिसकी गुणवत्ता की जांच के लिए लैब में भेजा जाना है। मगर दो दिनों से नमूने लोक निर्माण विभाग के दफ्तर में पड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिन्हें अभी तक लैब नहीं भेजा जा सका है। विभागीय सूत्रों का दावा है कि इन्हें जांच के लिए तब भेजा जाएगा जब निर्माण करने वाली कंपनी या ठेकेदार की ओर से ड्राफ्ट मिल जाएगा। यानि जांच में आने वाला खर्च भी ठेकेदार को ही वहन करना है। यह टेंडर के अनुबंध में भी शामिल होता है।

मौके से हटाया गया मलबा
स्लैब गिरने के बाद मलबा और शटरिंग मौके पर पड़े हुए थे। जिसके बाद निर्माण करने वाली कंपनी ने उक्त मलबे को मौके से हटाकर पास में ही ढेर लगा दिया है। मौके पर साफ नजर आ रहा है कि शटरिंग के पाइप किस तरह से मुड़ गए थे। उधर चर्चा है कि दिल्ली से आने वाली जांच टीम के पहुंचने से पहले ही मौके से मलबा हटाकर पास में ही ढेर लगा दिया गया है।



कंक्रीट और सरिया का नमूना लिया जा चुका है। जल्द ही जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा। हालांकि इसके लिए ड्राफ्ट का इंतजार किया जा रहा है। ....हेमंत प्रताप सिंह, अधिशासी अभियंता लोनिवि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed