फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Samman Nidhi will go into accounts from December 25

25 दिसंबर से खातों में जाएगी सम्मान निधि

Thu, 24 Dec 2020 12:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
Samman Nidhi will go into accounts from December 25
25 दिसंबर से खातों में जाएगी सम्मान निधि
विज्ञापन

बिजनौर। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर किसानों को किसान सम्मान निधि की सौगात मिलेगी। 25 दिसंबर को किसानों के खातों में किसान सम्मान निधि की सातवीं किस्त दी जाएगी। जिले के करीब साढ़े तीन लाख किसानों को योजना की किस्त मिलनी है। 25 दिसंबर को दो लाख किसानों के खातों में किस्त डाली जाएगी। बाकी किसानों को किस्त जारी होती रहेगी। किसानों के खातों में 90 करोड़ रुपये जाएंगे।
किसानों को खेती में आर्थिक सहायता देने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना संचालित की जा रही है। योजना में किसानों को सालाना छह हजार रुपये दिए जाते हैं। योजना की अब तक छह किस्त किसानों के खातों में जा चुकी हैं। दिसंबर में किसानों के खातों में सातवीं किस्त जानी हैं। कृषि विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण करने वाले किसानों को योजना का लाभ दिया जाता है। छठी किस्त तीन लाख 50 हजार 85 किसानों के खातों में अगस्त में भेजी गई थी। तब से अब तक कृषि विभाग के पोर्टल पर तीन हजार से अधिक किसानों का पंजीकरण बढ़ चुका है। दिसंबर में साढ़े तीन लाख से अधिक किसानों के खातों में किस्त जाएगी। दिसंबर की किस्त जारी न होने से किसान परेशान थे और कृषि विभाग के अफसरों से किस्त के बारे में जानकारी कर रहे थे। किसानों का इंतजार खत्म होने वाला है। 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर किसानों के खातों में किस्त जाएगी। पहली बार में दो लाख किसानों के खातों में किस्त आएगी। बाकी किसानों की किस्त दिसंबर माह में ही आ जाएगी। किसानों के खाते में किस्त के करीब 78 करोड़ रुपये जाएंगे। किसानों को पंजीकरण होने के बाद किस्त जारी होती है। अगर किसी किसान का पंजीकरण दिसंबर से पहले ही पहली बार हुआ है तो उसके खाते में किस्त आने की शुरूआत इस दिसंबर से मानी जाएगी।
विज्ञापन

किस्त किसान रुपये
पहली 182470 364940000
दूूसरी 245907 491814000
तीसरी 287710 575420000
चौथी 325373 650746000
पांचवी 342503 685006000
छठी 350085 700170000
नोट : आंकड़े कृषि विभाग से लिए गए हैं।
पंजीकृत किसानों को मिलेगी किस्त
जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश मिश्र के अनुसार किसानों को 25 दिसंबर को किस्त आनी शुरू हो जाएगी। पहली बार में दो लाख किसानों को किस्त भेजी जाएगी। पोर्टल पर पंजीकृत किसानों को किस्त भेजी जाएगी। किसान किस्त के लिए परेशान न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed