{"_id":"62ae2abc5c889a14201a3ed7","slug":"same-college-gave-topper-in-high-school-and-inter-bijnor-news-mrt593445515","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही कॉलेज ने दिए हाईस्कूल और इंटर में टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ही कॉलेज ने दिए हाईस्कूल और इंटर में टॉपर
विज्ञापन
नहटौर में बलराम कुंवर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की इंटर की टॉपर अक्षरा कौशिक को मिठाई खिला?
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहटौर। बलराम कुंवर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के लिए शनिवार का दिन उपलब्धियों भरा रहा। इस कालेज के छात्रों ने यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में जनपद की टॉपर लिस्ट में पहला और दूसरा स्थान प्राप्त कर कालेज का नाम रोशन किया है।
इंटरमीडिएट की परीक्षा में बलराम कुंवर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्रा अक्षरा कौशिक ने 89.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया, तो इसी कॉलेज की छात्रा कंचन सिंह ने 88.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले मे द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। वहीं हाईस्कूल की परीक्षा में बलराम कुंवर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र तरुण कुमार ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले मे प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसी कॉलेज के छात्र विशाल कुमार ने 93.83 अंक प्राप्त कर जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। इसके अलावा छात्रा निशा रानी ने 86.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में आठवां स्थान प्राप्त किया है। दोनों छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से कालेज व परिवार में खुशी का माहौल है।
आईएएस बनना चाहता है तरुण कुमार
नहटौर के बलराम कुंवर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज का छात्र तरूण कुमार छोटे किसान परिवार से संबंध रखता है। गांव लल्लावाला के तरूण कुमार ने बताया कि उसके पिता का वर्ष 2016 में देहांत हो गया था। वह तीन भाई बहनों में सबसे छोटा है। बिना किसी कोचिंग के उसने अपनी पढ़ाई की है। प्रतिदिन 6 से 7 घंटे तक उसने टाइम टेबल के साथ पढ़ाई करते हुए यह सफलता प्राप्त की है। पिता के देहांत के बाद उसकी मां पूनम देवी व दोनों भाई बहन का पूरा सहयोग मिला है। वह भविष्य में आईएएस बनना चाहता है। तरूण कुमार के जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर कॉलेज स्टाफ व परिवार वालों ने उसे मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन
तरूण ने हिन्दी में 95 व अंग्रेजी में 90, गणित में 98, विज्ञान 95, समाजिक विज्ञान 92, कला में 94 प्रतिशत अंक के साथ उसने 600 में से कुल 564 अंक प्राप्त किए।
सेना में अधिकारी बनना चाहता है विशाल
बलराम कुंवर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र विशाल कुमार ने हाईस्कूल की परीक्षा में जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। गांव लक्खूवाला निवासी राजबहादुर के पुत्र विशाल कुमार ने हाईस्कूल की परीक्षा में 93.83 प्रतिशत अंक प्राप्त किए है। उसके पिता एक किराना की दुकान करते है। विशाल ने बताया कि नियमित पढ़ाई करके उसने विषयवार अध्ययन किया। सभी विषयों को उसने पढ़ाई में महत्व दिया। उसका सपना एनडीए में जाकर देश सेवा का है।
हिन्दी में 93, अंग्रेजी मे 90, गणित में97, साईस में 94, समाजिक विज्ञान मे 90 व कला में 99 प्रतिशत अंक प्राप्त किए है। उसने 600 में से 563 अंक के साथ 93.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।
सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहती है अक्षरा
छात्रा अक्षरा कौशिक हल्दौर के मोहल्ला खेड़ा की रहने वाली है। वह नहटौर के बलराम कुंवर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की इंटर की छात्रा है। अक्षरा के पिता का निधन वर्ष 2013 में हो चुका है। उसकी मां उमा कौशिक ने होम ट्यूशन पढ़ाकर अक्षरा को पढ़ाया है। दो भाई बहनों में वह छोटी है। उसने सात से आठ घंटे नियमित पढ़ाई करके सफलता प्राप्त की है। उसका सपना सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनने का है। अक्षरा ने गणित-विज्ञान वर्ग से परीक्षा पास की है।
अक्षरा कौशिक ने सामान्य हिंदी मे 87, अंग्रेजी में 75, गणित में 96, भौतिक विज्ञान में 93, रसायन विज्ञान में 97 प्रतिशत अंक प्राप्त किए है। उसने 500 में से कुल 448 अंक प्राप्त किए है।
आईएएस बनना चाहती है कंचन सिंह.
कंचन सिंह हल्दौर क्षेत्र के गांव सुलालखेड़ी निवासी कुलदीप सिंह की पुत्री है। वह एक किसान परिवार से है। कंचन ने बताया कि समयानुसार उसने सभी विषय को महत्व देकर पढ़ाई की है। उसकी सफलता में पूरे परिवार व शिक्षकों का पूरा सहयोग है। वह भविष्य में आईएएस बनना चाहती है।
कंचन ने सामान्य हिन्दी में 82, अंग्रेजी मे 85, गणित मे 88, भौतिक विज्ञान में 93, रसायन विज्ञान मे 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर 500 में से 442 अंक प्राप्त किए है।

नहटौर में बलराम कुंवर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के हाईस्कूल के टॉपर तरूण कुमार का मिठाई खि?- फोटो : BIJNOR