फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Salute to King Daksh Prajapati on his birth anniversary

Bijnor News: कोतवाली देहात - जयंती पर राजा दक्ष प्रजापति को किया नमन

Thu, 27 Jul 2023 11:54 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 27 Jul 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Salute to King Daksh Prajapati on his birth anniversary
- गांव पमड़ावली में आयोजित किया गया कार्यक्रम
विज्ञापन

- उत्तर प्रदेश माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश गोला रहे मौजूद
फोटो समाचार
कोतवाली देहात। क्षेत्र के गांव पमड़ावली में दक्ष प्रजापति जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रजापति समाज की ओर से आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने पुष्प अर्पित कर राजा दक्ष प्रजापति को नमन किया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश गोला भी मौजूद रहे। वक्ताओं ने दक्ष प्रजापति जयंती के अवसर पर राजकीय अवकाश की मांग की।


गांव की प्रजापति धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ओमप्रकाश गोला ने कहा कि प्रदेश में मिट्टी का कार्य करने वाले कारीगरों की आय बढ़ाने तथा उन्हें रोजगार से जोड़ने का कार्य माटी कला बोर्ड द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने आह्वान किया कि समाज के लोगों को शिक्षा पर जोर देना चाहिए। अपने बच्चों को पढ़ाएं, जिससे बच्चे अच्छे नागरिक बन कर राष्ट्र निर्माण में योगदान करें। माटी कला बोर्ड द्वारा भारतीय संस्कृति की परंपरागत कला को संरक्षित करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

सिंगल यूज प्लास्टिक स्वास्थ्य के लिए खतरा बनी हुई है, जबकि कुल्हड़ तथा मिट्टी के बर्तन आज भी शरीर को स्वस्थ रखते हैं। उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री से मिलकर दक्ष प्रजापति जयंती पर राजकीय अवकाश कराने की बात रखेंगे। इस अवसर पर देवेंद्र प्रजापति ने गरीब लोगों को सम्मान निधि दिलाने की मांग की। सस्ते लोन से भी प्रजापति समाज वंचित है। दक्ष प्रजापति के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित किया गया तथा उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजक मंडल द्वारा राज्य मंत्री ओमप्रकाश गोला को दक्ष प्रजापति का चित्र भेंट किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शीशराम प्रजापति, संचालन लोकेश प्रजापति ने किया। कार्यक्रम में जयराम प्रजापति, सोनू प्रजापति, सतीश प्रजापति, कृपाल प्रजापति, दीपू प्रजापति, ओमवीर प्रजापति, ओमकार प्रजापति, सुधीर प्रजापति, संतराम प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed