{"_id":"657ca73c301e838b73072b57","slug":"salil-from-shadipur-married-anya-from-philippines-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-15922-2023-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: शादीपुर के सलील ने की फिलीपींस की आनया से शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: शादीपुर के सलील ने की फिलीपींस की आनया से शादी
विज्ञापन
- आबूधाबी में हुआ प्यार, भारत में आकर हिंदू रीति रिवाज से रचाई शादी
संवाद न्यूज एजेंसी
कोतवाली देहात (बिजनौर) । ग्राम शादीपुर निवासी सलिल गुप्ता का विवाह फिलीपींस की आनया के साथ संपन्न हुआ। विवाह हिंदू रीति रिवाज से हुआ। बिजनौर के एक बैंक्विट हॉल में संपन्न हुए विवाह में दुल्हन आनया के साथ उसकी मां डिओलेटा वेराल्ला भी शामिल हुईं।
आनया फिलीपींस के शहर सीबू की रहने वाली है तथा संयुक्त अरब अमीरात के शहर आबूधाबी में नर्स है। विवाह हिंदू रीति रिवाज के अनुसार संपन्न हुआ। दोनों ने वैदिक मंत्रोचार के मध्य सात फेरे लिए। सभी वैवाहिक रस्म बिजनौर में संपन्न हुईं। विवाह के बाद शुक्रवार को नव दंपति ग्राम शादीपुर पहुंचे तथा देवस्थान और मंदिर में पूजा की।
- अबू धाबी में प्रेम हुआ और भारत में विवाह
सलिल गुप्ता ने अमर उजाला से बताया कि वह पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं और वर्तमान में आबूधाबी में एक आईटी कंपनी में कार्यरत है। सन 2020 में कोरोना संक्रमण फैलने के बाद वह कंपनी की ओर से अपने कोरोना की जांच कराने हॉस्पिटल गए। वहीं उनकी मुलाकात नर्स आनया से हुई। आनया ने ही सलिल की कोरोना की जांच की। इसके बाद दो-तीन बार रुटीन चेकअप के दौरान सलिल और आनया की मुलाकात हुई। इसके बाद दोनों में दोस्ती हुई।
विज्ञापन
- हिंदी सीख रही है आनया
सलिल के संपर्क में आने के बाद से ही आनया हिंदी सीख रही है। आनया ने बताया कि वह हिंदी की ऑनलाइन क्लास ले रही है। हिंदी के कई वाक्य वह सीख चुकी है। जल्द ही वह हिंदी में बात करती हुई नजर आएगी।
- भारत को महान और भारतीय संस्कृति को महानतम बताया
आनया ने बताया कि वह भारत तथा भारतीय संस्कृति से बेहद प्रभावित है। शादी में संपन्न हुई रस्मों में उन्हें बेहद मजा आया। हल्दी, बान और मेहंदी की रस्म में उन्हें बेहद आनंद आया। भारत के लोग बेहद अच्छे हैं तथा भारत बेहद खूबसूरत देश है। इस दौरान ग्रामीणों ने नव दंपति का स्वागत किया तथा उन्हें आशीर्वाद दिया।