फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   SAIL set up to stop burning stubble

पराली जलाने से रोकने को जिलेभर में सेल गठित

Fri, 28 Aug 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
SAIL set up to stop burning stubble
पराली जलाने से रोकने को जिलेभर में सेल गठित
विज्ञापन

बिजनौर। डीएम रमाकांत पांडेय ने कहा कि प्रदूषण रोकथाम के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा पराली जलाने पर रोक के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए सभी तहसीलों पर एसडीएम, सीओ, सहायक विकास अधिकारी को शामिल कर सेल का गठन किया गया है।

डीएम ने कहा कि जिले में गठित मोबाइल स्क्वाइड्स की टीम फसल कटाई सत्र से पूर्व बैठक कर किसानों को पराली जलाने से रोकने के बारे में निर्देश देगी। ग्राम पंचायतों तथा ग्राम प्रधानों को भी जागरूक किया जाएगा। पराली गो आश्रय स्थलों को दिया जाएगा। बताया कि सीटू कॉप रेजिड्यू मैनेजमेंट की दृष्टि से कृषकों को वितरित किए गए कृषि यंत्रों तथा कस्टम हाइरिंग सेंटर/फॉर्म मशीनरी बैंक में उपलब्ध यंत्रों का उपयोग सुनिश्चित कराया जाएगा। जिले में गठित उड़नदस्ते लेखपालों, सचिवों, प्रधानों को व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ेंगे। तहसील स्तर पर गठित उड़नदस्ते का दायित्व होगा कि धान कटने के समय से लेकर रबी में गेहूं की बुवाई तक प्रतिदिन फसल अवशेष जलाने की घटनाओं एवं इसकी रोकथाम के लिए की गयी कार्यवाही की निगरानी करें। डीएम ने प्रत्येक गांव के ग्राम प्रधान व लेखपाल को निर्देश देते हुए कहा कि वे किसी भी सूरत में पराली न जलने दें। कृषि अवशेष जलाए जाने की घटना पर संबंधित लेखपाल जिम्मेदार होगा। उन्होंने कहा कि सहायक विकास अधिकारी (कृषि) इन सीटू मैनेजमेंट हेतु नियमानुसार अनुमन्य कृषि यंत्रों का प्रचार प्रसार एवं उपलब्ध इन-सीटू यन्त्रों के माध्यम से फसल अवशेष प्रबंधन कराना सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed