फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Said district panchayat president, the curse of female feticide will have to be eradicated

बोले जिला पंचायत अध्यक्ष, मिटाना होगा कन्या भ्रूण हत्या का अभिशाप

Sat, 25 Dec 2021 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Said district panchayat president, the curse of female feticide will have to be eradicated
बिजनौर में नेहरू स्टेडियम में जिला स्तरीय पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम को संबोधित करते जिला पंचायत - फोटो : BIJNOR
बिजनौर। नेहरू युवा केंद्र द्वारा महिला सशक्तिकरण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, आत्मनिर्भर भारत एवं उद्यमिता कौशल विषय पर जिलास्तरीय पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या के अभिशाप को समाज से पूरी तरह समाप्त करना है। महिला थानाध्यक्ष पुष्पा देवी ने महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 की जानकारी दी।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य निशांत यादव ने बालिकाओं को शिक्षा देने के लिए जागरूक किया। वक्ताओं ने आत्मनिर्भर भारत, शहरी एवं ग्रामीण विकास उद्यमिता, मतदाता जागरुकता, स्वच्छ भारत मिशन के बारे में बताया। जिला युवा अधिकारी नम्रता कौशल ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम युवाओं को जागरूक करते हैं। कार्यक्रम में अनेक प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान वर्धमान कॉलेज, कुंवर सत्यवीरा डिग्री कॉलेज, कृष्णा कॉलेज, आरजेपी आर्य इंटर कॉलेज, केपीएस, जीआईसी, डीएवी आदि के विद्यार्थियों ने भाग लिया। संचालन नेहरू युवा क्लब राजा का ताजपुर के सचिव शुभम वालिया ने किया। इस दौरान डीआईओएस राजेश कुमार, डॉ.आरपी विश्वकर्मा, डॉ.समीर भटनागर, नमामि गंगे परियोजना अधिकारी पुलकित जाग्रवाल, चंदन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed