फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Saarthi Hum Sanstha handed over pucca houses to poor children

Bijnor News: मंडावर - सारथी हम संस्था ने निर्धन बच्चों को सुपुर्द किया पक्का मकान

Mon, 15 May 2023 12:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 15 May 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Saarthi Hum Sanstha handed over pucca houses to poor children
बिजनौर के ग्राम बहादरपुर जट में जरूरतमंद परिवार को पक्का मकान भेंट करते सारथी हम संस्था के पदाध
- संस्था अब जिले में जरूरतमंदों के लिए बनवा चुकी है पांच मकान
विज्ञापन

फोटो..
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडावर। सारथी हम संस्था जरूरतमंद लोगों की मदद कर रही है। रविवार को मंडावर क्षेत्र के गांव बहादरपुर जट में संस्था ने निर्धन बच्चों को पक्का मकान सुपुर्द किया। परिवार के पास रहने के लिए छत नहीं थी। जिसके बाद संस्था ने उन्हें पक्का मकान बनाकर दिया। पक्का मकान पाकर परिवार के चेहरे पर खुशी छा गई।

मंडावर थाना क्षेत्र के गांव बहादरपुर जट में एक साल पहले 40 वर्षीय गौतम कुमार की बीमारी के कारण मृत्यु हो गई थी। गौतम अपने पीछे अपनी पत्नी राजवती, बच्चे पायल (12), आयुषी (8), हर्षित (4) को रोता-बिलखता छोड़ गया था। घर के मुखिया गौतम की मौत के बाद परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। संस्था उप प्रबंधक डॉ. निरुपमा चौधरी ने बताया कि जब इसकी जानकारी संस्था को हुई तो संस्था के पदाधिकारियों ने परिवार के लिए पक्का मकान बनाने का निर्णय लिया। बच्चों को पक्का मकान देने का सपना रविवार को पूरा हुआ।
विज्ञापन

संस्था प्रबंधक डॉ. नीरज चौधरी ने रविवार को दो कमरों का एक पक्का मकान परिवार को सुपुर्द किया। संस्था के अध्यक्ष डाॅ. दीपेंद्र सिंह ने बताया की संस्था ने जिले में अनाथ व निर्धन बच्चो के लिए पांच मकान बनवा दिए हैं। संस्था आगे भी जरूरतमंद लोगो के लिए हमेशा तैयार रहेगी। इस मौके पर महासचिव आशीष, कोषाध्यक्ष मोहित चौधरी, उपाध्यक्ष सुशील कुमार, सचिव विकास राणा, सचिव विपिन डोडवाल, नागेंद्र सिंह, निपेंदर सिंह, सचिन तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed