फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ruckus in the hospital by family members over the death of the woman

महिला की मौत पर परिजनों का अस्पताल में हंगामा

Sat, 28 May 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Ruckus in the hospital by family members over the death of the woman
महिला की मौत पर परिजनों का अस्पताल में हंगामा
विज्ञापन

धामपुर। एक महिला की प्रसव के दौरान मौत होने पर मोहल्ला अफगानान के लोगों ने डाक्टरों पर उपचार में लापरवाही करने का आरोप लगाते हुए अस्पताल के बाहर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हंगामा करने वालों को किसी तरह से शांत किया।
मोहल्ला अफगानान निवासी अथर उल्लाह खान ने बताया कि उन्होंने 24 मई को प्रसव पीड़ा होने पर अपनी पुत्री नौरीना (29) को नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। आपरेशन से उनकी पुत्री ने बेटी को जन्म दिया। प्रसव होने के बाद नौरीना की तबियत बिगड़ गई। डाक्टर के परामर्श पर वह उसे मुुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में उपचार को ले गए। जहां पर उसकी मौत हो गई। आरोप है कि डाक्टरों ने मुरादाबाद ले जाते समय उसे ऑक्सीजन नहीं लगाई। ऑक्सीजन लगाई होती तो वह बच सकती थी। उधर संबंधित अस्पताल के डाक्टर ने लगे आरोपों को गलत बताया। उनका कहना था कि जब महिला का बीपी दवाई देने के बाद भी नहीं बढ़ रहा था तो उसे बाहर भेजने को विवश होना पड़ा।
विज्ञापन

महिला की मौत से आक्रोशित परिजनों ने लोगों के साथ शनिवार को अस्पताल में पहुंचकर हंगामा किया। अस्पताल में तोड़फोड़ करने प्रयास किया। सूचना पर पुलिस के पहुंचने से किसी तरह से मामला शांत हुआ। सीओ अजय कुमार अग्रवाल का कहना है कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed