{"_id":"698cce2dbf65f7bd280821a7","slug":"route-diversion-forces-passengers-to-travel-longer-distances-resulting-in-increased-fares-bijnor-news-c-27-1-smrt1043-172207-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: रूट डायवर्जन से लंबी यात्रा कर रहे यात्री, किराया बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: रूट डायवर्जन से लंबी यात्रा कर रहे यात्री, किराया बढ़ा
विज्ञापन
नजीबाबाद। महाशिवरात्रि की सकुशल कांवड़ यात्रा संपन्न करने के लिए रूट डायवर्जन से हरिद्वार और अन्य मार्गों पर रोडवेज बसों का संचालन प्रभावित है। यात्रियों को लंबी और महंगी यात्रा के लिए विवश होना पड़ रहा है।
नजीबाबाद से हरिद्वार की दूरी मात्र 60 किलोमीटर है। परिवहन निगम के नजीबाबाद डिपो की करीब 35 रोडवेज बसें रोजाना नजीबाबाद से हरिद्वार के बीच संचालित होती हैं। कांवड़ यात्रा शुरू होने के बाद यात्रियों को शिव भक्तों की मार्ग पर भीड़ चलने के कारण वाया बिजनौर, मुजफ्फरनगर, रुड़की होते हुए हरिद्वार तक संचालित किया जा रहा है। मुजफ्फरनगर मार्ग से रोडवेज बसों के संचालन होने के कारण करीब 194 किलोमीटर की यात्रा नजीबाबाद से हरिद्वार तक यात्रियों को तैयार करनी पड़ रही है। उधर, 98 रुपये किराए के स्थान पर यात्रियों को 308 रूपये किराया भी अदा करना पड़ रहा है।
रोडवेज डिपो प्रभारी सत्यम सिसौदिया ने बताया कि लंबी यात्रा होने के कारण हरिद्वार के यात्रियों के हरिद्वार रूट आवागमन में औसतन 40 से 50 प्रतिशत की कमी हुई है, जिससे रोडवेज की आय प्रभावित हुई है। उधर, धामपुर जाने के लिए भी नजीबाबाद से यात्रियों को वाया किरतपुर, शादीपुर, नहटौर होकर आवागमन करना पड़ रहा है। इस मार्ग पर भी यात्रियों को अतिरिक्त किराया और समय व्यर्थ करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
-