फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Robbery worth lakhs in businessman's house, gang rape of woman, torture by burning her with cigarette

हैवानियत की हदें पार: सिगरेट से दागकर दीं यातनाएं, बारी-बारी से लूटी आबरू, फिर लाखों की डकैती डाल बदमाश फरार

Thu, 16 Nov 2023 11:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 16 Nov 2023 11:58 AM IST
सार

Bijnor Crime News : व्यापारी के घर में घुसे बदमाशों ने बेरहमी की सारी हदें पार कर दीं। बदमाशों ने व्यापारी की पत्नी को सिगरेट से दागकर यातनाएं दीं और फिर सामूहिक दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन
Robbery worth lakhs in businessman's house, gang rape of woman, torture by burning her with cigarette
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिजनौर में नगीना देहात थाना क्षेत्र के एक प्रमुख थोक व्यापारी के घर में घुसे पांच बदमाशों ने खूब तांडव मचाया। घर में अकेली व्यापारी की पत्नी को बंधक बनाकर जलती सिगरेट से दागकर यातनाएं दीं और सामूहिक दुष्कर्म किया। बेहोश पीड़िता (35) को कमरे में बंद कर बदमाश 25 तोले सोने के आभूषण, दो किलो चांदी और करीब डेढ़ लाख रुपये नकदी लूट ले गए।

विज्ञापन


इस सनसनीखेज वारदात के खुलासे के लिए एसपी ने पुलिस की तीन टीमों का गठन किया है। इस मामले में नगीना देहात थाना प्रभारी विकास कुमार को निलंबित कर दिया गया।

विज्ञापन

नगीना देहात के एक गांव निवासी थोक व्यापारी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह अपनी मां और बच्चों संग मंगलवार की शाम दवाई लेने धामपुर गए थे। घर में उनकी पत्नी अकेली थी। शाम को साढ़े सात बजे हथियारबंद पांच बदमाश पड़ोसी की छत से होकर उसके घर में घुसे। बदमाशों ने उसकी पत्नी को मारपीट के बाद कपड़े से नशा सुंघाकर बेहोश कर दिया।

विज्ञापन

वहीं, कुछ देर बाद होश आने पर उनको बांध दिया। बदमाशों ने सामने बैठकर सिगरेट पी और जलती सिगरेट से पत्नी के हाथ को दागते हुए यातनाएं दीं। इसके बाद सभी बदमाशों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।

विज्ञापन

बदमाशों ने घर की अलमारियों के ताले तोड़े। जो ताले नहीं टूटे, उनको कटर से काटकर 25 तोले सोने के आभूषण, दो किलो चांदी और करीब डेढ़ लाख रुपये नकद, एक स्कूटी, और एक एलईडी लूट ले गए। घर में बुधवार की सुबह कोई हलचल नहीं होने पर पड़ोसियों ने व्यापारी को सूचना दी।

महिला के हाथ में सिगरेट से जलाए जाने के निशान हैं। डकैती और दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। समय को लेकर संशय है। कई बिंदुओं पर जांच चल रही है। खुलासे के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। लापरवाही पर नगीना देहात थाना प्रभारी विकास कुमार को निलंबित कर दिया गया है। - नीरज कुमार जादौन, एसपी बिजनौर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed