फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Robbery took place 28 days ago also, police did not file report

Bijnor News: 28 दिन पहले भी हुई थी लूट, पुलिस ने दर्ज नहीं की थी रिपोर्ट

Wed, 15 Nov 2023 11:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Nov 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
Robbery took place 28 days ago also, police did not file report
थोक व्यापारी के घर डकैती का मामला
विज्ञापन

- 19 अक्तूबर को भी बदमाशों ने व्यापारी और उसकी पत्नी को बंधक बनाकर की थी लूटपाट
- पहली वारदात में ही केस दर्ज हो जाता तो बदमाश अब नहीं डाल पाते डकैती

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। थोक व्यापारी के घर को बदमाशों ने 28 दिन बाद फिर से निशाना बनाया है। बदमाशों ने 19 अक्तूबर को भी व्यापारी और उसकी पत्नी को बंधक बनाकर घर में लूटपाट की थी। उस वक्त नगीना देहात पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बजाए व्यापारी को टरका दिया था। अब थाने पर गाज गिर सकती है, एसपी ने ऐसा संकेत दिया है।
नगीना देहात थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की शाम बदमाशों ने थोक व्यापारी के घर में सिर्फ डकैती ही नहीं डाली बल्कि उसकी पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म किया। बदमाशों ने हद पार करते हुए महिला को सिगरेट से भी दागा। इससे व्यापारी की पत्नी ही नहीं बल्कि पूरा परिवार सदमे में है।
विज्ञापन

यह पहली वारदात नहीं है, बल्कि 19 अक्तूबर को भी व्यापारी के घर में बदमाश घुस आए थे। हथियारों के बल पर व्यापारी और उसकी पत्नी को बंधक बनाया और घर में जमकर लूटपाट की थी। उस वक्त बदमाश 80 हजार रुपये लूट ले गए थे। व्यापारी ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट लिखवानी चाही तो थानाध्यक्ष ने टरका दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी का आरोप है कि थानाध्यक्ष ने यह आश्वासन दिया था कि उसके घर के आसपास गश्त बढ़ा दी जाएगी। अगर उस वक्त पुलिस कार्रवाई कर देती तो शायद अब डकैती और सामूहिक दुष्कर्म की वारदात नहीं हो पाती। इस मामले में लापरवाही बरतने पर नगीना देहात प्रभारी विकास कुमार को देर रात एसपी ने निलंबित कर दिया।


दिनभर वारदात पर पर्दा डालने का प्रयास करती रही पुलिस
मंगलवार की देर शाम बदमाशों ने डकैती और सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित का कहना था कि बुधवार की सुबह पुलिस को खबर दे दी गई। पुलिस ने सुबह से लेकर शाम तक कई बार तहरीर बदलवाई। शाम को एसपी के हस्तक्षेप के बाद रिपोर्ट दर्ज हो सकी। इससे पहले थानाध्यक्ष और क्षेत्राधिकारी लगातार वारदात को लेकर परदेदारी के प्रयास में लगे रहे।


मौके पर पहुंचे एसपी, घटना की जानकारी ली
एसपी नीरज कुमार जादौन, एएसपी देहात राम अर्ज बुधवार की शाम घटना स्थल पर पहुंचे। दोनों पुलिस अफसरों ने वहां मौजूद लोगों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। इनके अलावा सर्विलांस, फॉरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed