{"_id":"5f2859da8ebc3e63de134048","slug":"roadways-run-additional-buses-on-rakshabandhan-nazibabad-news-mrt4944997182","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षाबंधन पर रोडवेज ने चलाई अतिरिक्त बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षाबंधन पर रोडवेज ने चलाई अतिरिक्त बसें
विज्ञापन
नजीबाबाद में रक्षाबंधन पर्व पर रोडवेज बस चलने की प्रतीक्षा करते यात्री।
- फोटो : NAZIBABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षाबंधन पर रोडवेज ने चलाईं अतिरिक्त बसें
नजीबाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर नजीबाबाद डिपो ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के लिए अतिरिक्त बसें लगाईं। महिलाओं को प्रदेश सरकार के निर्देश पर फ्री यात्रा सेवा दी गई।
भाई-बहन के स्नेह पर्व रक्षाबंधन पर नजीबाबाद डिपो ने तड़के से ही बस सेवाएं शुरू कर दीं। डिपो प्रभारी भाईलाल ने बताया कि नजीबाबाद डिपो की अधिकांश बसों को नजीबाबाद, धामपुर, मुरादाबाद, नूरपुर रूट पर लगाया गया। रक्षाबंधन पर्व पर रोडवेज में महिलाओं के लिए निशुल्क यात्रा सेवा उपलब्ध कराई गई। नजीबाबाद डिपो ने चार दिनों के भीतर औसतन 46 प्रतिशत लोड फैक्टर प्राप्त किया। डिपो प्रभारी के अनुसार शनिवार और रविवार लॉकडाउन के दौरान क्रमश: 43 और 42 प्रतिशत लोड फैक्टर प्राप्त हुआ। उधर नजीबाबाद-हरिद्वार मार्ग पर रोडवेज बस सेवा बंद होने के कारण प्राइवेट वाहनों ने उत्तराखंड जाने वाले यात्रियों से मन माफिक किराया लिए।