फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Roadways Najibabad's daily income is lagging behind the target

मौसम की मार से रोडवेज डिपो की आय प्रभावित

Thu, 20 Jan 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Roadways Najibabad's daily income is lagging behind the target
नजीबाबाद के रोडवेज डिपो के मुख्य द्वार पर खड़ी बसें। - फोटो : NAZIBABAD
नजीबाबाद (बिजनौर)। रोडवेज डिपो नजीबाबाद की आय पर मौसम का प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। जनवरी माह में रोडवेज को निर्धारित औसत आय कम आमदनी प्राप्त हो रही है।
विज्ञापन

नववर्ष शुरू होते ही मौसम में लगातार परिवर्तन हो रहा है। एक सप्ताह तक वर्षा के बाद अब मौसम पर कोहरे और शीत की मार पड़ रही है। नजीबाबाद डिपो की आठ अनुबंधित बसों सहित 66 रोडवेज बसें विभिन्न मार्गों पर संचालित है। कानपुर, लखनऊ, रोपड़िया के लिए नजीबाबाद डिपो से नियमित एक-एक बस सेवा है। दिल्ली के लिए तड़के 3.30 बजे पहली रोडवेज सेवा शुरू होती है। दिल्ली के लिए डिपो से आठ से दस बसें रोजाना संचालित होती हैं। अन्य रोडवेज बसों का संचालन मुरादाबाद, हरिद्वार, अमरोहा की ओर किया जा रहा है।
विज्ञापन

नजीबाबाद डिपो को औसतन लगभग पौने आठ लाख रुपये प्रतिदिन आय का लक्ष्य मिला है। मौसम की मार के चलते डिपो को लोड फैक्टर और आमदनी दोनों प्रभावित हो रही है। शीत और कोहरे के मौसम के चलते नजीबाबाद डिपो की आय प्रभावित है। वर्तमान में डिपो को औसतन करीब साढ़े छह लाख रुपये प्रतिदिन आमदनी हो रही है। एआरएम प्रभात चौधरी द्वारा लोड फैक्टर और आय बढ़ाने के लिए चालकों व परिचालकों को निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed