फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Roadways earning 11 lakh 40 thousand daily from Election Commission

चुनाव आयोग से रोज 11 लाख 40 हजार कमा रहा रोडवेज

Fri, 18 Feb 2022 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 11:38 PM IST
विज्ञापन
Roadways earning 11 lakh 40 thousand daily from Election Commission
बिजनौर में रोडवेज बस में सीट लेने के लिए उमड़ी भीड़। - फोटो : BIJNOR
चुनाव आयोग से रोज 11 लाख 40 हजार कमा रहा रोडवेज
विज्ञापन

बिजनौर। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का तीसरा चरण 20 फरवरी को है। बिजनौर रोडवेज डिपो की 46 बसें भी चुनाव में लगाई गई हैं। जिसका असर यात्रियों पर पड़ रहा है। बस के इंतजार में यात्रियों को घंटों तक इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर इन बसों के चुनाव में जाने से डिपो की आमदनी भी बढ़ गई है। क्योंकि डिपो को चुनाव कराने गई प्रत्येक बस के हिसाब से प्रतिदिन करीब 24 हजार रुपये चुनाव आयोग की तरफ से मिलते हैं। रोडवेज को चुनाव आयोग की ओर से 46 बसों का करीब 11 लाख 40 हजार रुपया प्रतिदिन दिया जा रहा है।
बसों की कमी से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग बसों में खड़े होकर सफर करने को मजबूर हैं। सभी रूटों पर बसों की किल्ल्त है। डिपो पर खड़े यात्री बसों का इंतजार करते रहते हैं, लेकिन हर रूट की भीड़ ज्यादा होने से उन्हें बसों में सीट तक नहीं मिल रही है। बिजनौर डिपो से सभी रूटों पर 60 बसों का संचालन किया जा रहा है। तीसरे चरण के चुनाव में 46 बसें गई हुई हैं। करीब आठ बसों में खराबी होने के कारण वर्कशॉप में खड़ी हैं। इसके साथ ही इस समय डिपो से सफर करने वाले यात्रियों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। जिसकी वजह से डिपो की आमदनी में बढ़ोतरी हुई है। चुनाव आयोग एक बस का प्रतिदिन करीब 24 हजार रुपये डिपो को देता है। जिसके चलते चुनाव में डिपो को चुनाव आयोग से करीब 11 लाख 40 हजार रुपये की आमदनी प्रतिदिन हो रही है। (संवाद)
विज्ञापन

दस मार्च के बाद स्थिति होगी सामान्य : एआरएम
एआरएम ललित त्रिवेदी ने बताया कि निगम की 46 बसें चुनाव में ड्यूटी कराने गई हैं। जिसकी वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना पड़ रहा है। इसके साथ ही कहा कि सभी रूटों पर धीरे-धीरे बसें भेजी जा रही हैं। दस मार्च के बाद ही हालात सामान्य हो पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed