{"_id":"5f5d103a8ebc3e980e06ee94","slug":"roadways-drivers-caught-daggamar-buses-on-their-own-bijnor-news-mrt501039018","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज चालकों ने खुद ही पकड़ी डग्गामार बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज चालकों ने खुद ही पकड़ी डग्गामार बसें
विज्ञापन

नहटौर। रोडवेज बस चालकों ने रोडवेज के घाटे को बचाने के लिए खुद ही कदम उठाते हुए दिल्ली चलने वाली डग्गामार बस को पकड़ पुलिस को सौंप दिया। उसके बाद एआरटीओ ने थाने पहुंचकर बस को सीज कर दिया।
नहटौर के हल्दौर चौराहे पर रोडवेज बस चालकों व परिचालकों ने दिल्ली चलने वाली एक डग्गामार बस को पकड़ पुलिस को बुला लिया। पुलिस चालक को हिरासत में लेकर बस को थाने ले गई। इसके बाद एआरटीओ मनोज कुमार ने बस का 25 हजार का चालान काटते हुए सीज कर दिया।
बताया जाता है कि जिला बिजनौर से दिल्ली के लिए करीब सौ बसें रोडवेज की चलती हैं। कोरोना के चलते रोडवेज बसों में सरकार के दिशा निर्देशों का पालन किया जा रहा है। इससे रोडवेज की कमाई में कमी हो रही है। रोडवेज के असली नुकसान की वजह डग्गामार बसें बताई जा रही है। नहटौर जैसे छोटे से शहर से ही छह बसें डग्गामार के रूप में चलती हैं। पूरे जिले से डग्गामार के करीब 80 वाहन दिल्ली चलते हैं। डग्गामार वाहनों को सवारियों के साथ ही अवैध सामान लाने के लिए चलाया जाता है। अवैध कारोबार करने वाले इन्हीं बसों के माध्यम से सामान लाते हैं।
विज्ञापन
एआरटीओ मनोज कुमार का कहना है कि शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाती हैं। रोडवेज एआरएम वीके मौर्य का कहना है कि एक डग्गामार बस को नहटौर में पकड़ा गया है।