{"_id":"6793e3cbc4b5d4e44e024aeb","slug":"roadways-bus-caught-fire-after-collision-with-scooty-45-minutes-jammed-highway-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-141499-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: स्कूटी से टकराने के बाद रोडवेज बस में लगी आग, 45 मिनट जाम रहा हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: स्कूटी से टकराने के बाद रोडवेज बस में लगी आग, 45 मिनट जाम रहा हाईवे
विज्ञापन
नूरपुर-मुरादाबाद मार्ग रोडवेज बस में लगी आग और जमा भीड़। स्रोत राहगीर
संवाद न्यूज एजेंसी
नूरपुर । नूरपुर होते हुए मुरादाबाद जा रही बिजनौर डिपो की रोडवेज बस ने स्कूटी सवार महंत को टक्कर मार दी। स्कूटी दूर तक घिसटने पर निकली चिंगारी से बस में आग लग गई। आग लगती देख यात्री आनन फानन बस से उतर गए। मगर, स्कूटी सवार महंत घायल हो गए। बस के धू-धूकर जलने की वजह से स्टेट हाईवे पर 45 मिनट तक जाम रहा।
शुक्रवार को बिजनौर डिपो की एक अनुबंधित बस मुरादाबाद जा रही थी। इसमें 52 यात्री सवार थे। शाम 4.30 बजे नूरपुर-मुरादाबाद के बीच गांव अस्करीपुर के पास पहुंची तो सामने आ रही स्कूटी में टक्कर मार दी। स्कूटी बस के नीचे फंसी और दूर तक घिसटती चली गई। इससे चिंगारी उठी तो बस में आग लग गई। बस में आग लगती देख यात्रियों में अफरा तफरी मच गई।
यात्री तुरंत ही बस से उतर गए। हादसे में स्कूटी सवार सुमरनदास (60) पुत्र आनंदराम निवासी ग्राम हसूपुरा घायल हो गए। सुमरनदास गांव हसुपुरा स्थित उदासीन अखाड़ा आश्रम में रहते हैं। वे आश्रम की खेतीबाड़ी की देखभाल कर लोट रहे थे। उन्हें सीएचसी नूरपुर लाया गया था, जहां से जिला अस्पताल बिजनौर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
आग ने देखते ही विकराल रुप धारण कर लिया। बस आगे से लेकर पीछे और अंदर से बाहर तक पूरी तरह से जलकर क्षतिग्रस्त हो गई। स्कूटी भी जलकर क्षतिग्रस्त हो गईं हैं। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस एवं फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।